बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह न केवल फ़िल्मों में अपने बेहतरीन किरदारों के लिए जाने जाते हैं बल्कि अपने कूल अंदाज और फ़ैशन सेंस के लिए भी खूब जाने जाते है । कोई भी इवेंट हो या अवॉर्ड फंक्शन, रणवीर कपूर हमेशा अपने अतरंगी फ़ैशन सेंस से सुर्खियां बटोर ले जाते है । हाल ही में रणवीर सिंह का एक ऐसा रोमांटिक फ़ोटोशूट सामने आया है जिसमें वह विक्टोरिया सीक्रेट सुपरमॉडल सारा संपाइओ के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है । रणवीर का ये फ़ोटोशूट खूब चर्चा बटोर रहा है ।

रणवीर सिंह का ये रोमांटिक हॉट फ़ोटोशूट खूब छा रहा है
बता दें कि रणवीर ने हाल ही में विक्टोरिया सीक्रेट सुपरमॉडल सारा संपाइओ के साथ प्रतिष्ठित वोग इंडिया मैगज़ीन के लिए एक रोमांटिक हॉट फ़ोटोशूट करवाया है । इस कवरपेज के लिए रणवीर ने दिग्गज फ़ैशन डिजाइनर सब्यसाची की ब्लू और पिंक कलर के फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस पहनी है । जबकि सारा ने ब्लू बिकिनी पर स्कर्ट पहना है । सारा के चमकीले हाई बूट्स और उनका हॉट अंदाज इस कवर पेज को और भी ज्यादा आकर्षक बना रहा है । रणवीर के बिखरे हुए बाल, दाढ़ी-मूंछ वाला लुक और सारा के खुले बाल इस फ़ोटोशूट को एक अलग टच दे रहे है । कुल मिलाकर, मैगजीन के कवरपेज पर रणवीर और सारा की केमिस्ट्री इस फ़ोटोशूट को शानदार बना रही है । रणवीर और सारा का ये बोल्ड फोटोशूट, मैगज़ीन के अक्टूबर एडिशन के कवर पेज पर नजर आएगा ।
दिग्गज फैशन फोटोग्राफर ग्रेग स्वल्स द्दारा क्लिक किया गए इस फ़ोटो को वोग फैशन संपादक अनिता श्रॉफ अदजानिया द्वारा स्टाइल किया गया है । रणवीर और सारा की खूबसूरत अंदाज को मेक अप आर्टिस्ट निकी मैनेरे और हेयर स्टाइलिस्ट हैली ब्रिस्कर ने अपने हुनर से सजाया है ।
यह भी पढ़ें : BREAKING: रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण 12 नवंबर को कर रहे हैं सीक्रेट शादी, ये है उनकी शादी की एक्सक्लूसिव डिटेल !
फ़िल्मों की बात करें तो, रणवीर जल्द ही रोहित शेट्टी की फ़िल्म सिम्बा में सारा अली खान के साथ नजर आएंगे । इसके अलावा जोया अख्तर की फ़िल्म गली बॉय में रणवीर आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे ।
















