
अभी तक हम सभी जानते हैं कि इरफ़ान खान जल्द ही व्यंग्यात्मक कॉमेडी फ़िल्म हिंदी मीडियम में नजर आने वाले हैं । हाल ही में फ़रिदून शहरयार के साथ बॉलीवुड हंगामा एक्सक्लूसिवली इंटरव्यू में इरफ़ान ने खास बातचीत की और इस दौरान इरफ़ान का मेजादर और विचारपूर्ण अवतार देखने को मिला । इस दौरान एक दिलचस्प सेगमेंट 'यू ट्वीट सिलेब्स रिप्लाई' में उनसे एक फ़ैन ने दिलचस्प सवाल किया जिसका उन्होंने बेशकीमती उत्तर दिया ।
वो सवाल था कि, बॉलीवुड के पास वो क्या चीज नहीं है और हॉलीवुड के पास क्या नहीं है ? इस पर इरफ़ान ने शीघ्रता से जवाब दिया कि, हॉलीवुड के पास शाहरुख खान नहीं है और बॉलीवुड के पास सीन पेन नहीं है ।
इरफ़ान खान ने शाहरुख खान के साथ फ़िल्म बिल्लु में काम किया था, और दोनों ने एक दूसरे के साथ काफ़ी सोहार्द भाव से काम किया । शाहरुख खान ने हमेशा इरफान के लिए बहुत सम्मान और प्रशंसा व्यक्त की है, जबकि इरफान खान खुद भी बादशाह खान का बहुत पसंद करते हैं ।
















