सैफ़ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले तैमूर अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं । जब से तैमुर का जन्म हुआ है तब से उनकी एक झलक पाने के लिए हर कोई बेताब है । जब हाल ही में सैफ़ ने सैफ ने अपने व्हाट्सऐप की डिस्प्ले पिक्चर में तैमूर की फोटो लगाई तो देखते ही देखते तैमूर की ये नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई ।

तैमुर की नई तस्वीर ने आते ही इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दियाहै । इस तस्वीर में तैमूर हमेशा की ही तरह बहुत क्यूट लग रहे हैं । उसने ब्लैक जींस और व्हाइट टीशर्ट पहनी हुई है । साथ ही उसने कैप भी पहना हुआ है ।

फ़िल्मों की बात करें तो, सैफ़ अली खान ने हाल ही में अपनी आगामी फ़िल्म शेफ़ की शूटिंग खत्म की है । और इस साल के बाद वह बाजार फ़िल्म में नजर आएंगे । इसी बीच करीना कपूर खान सोनम कपूर के साथ फ़िल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग शुरू करेंगी ।