टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हिना खान, जो सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं, शुरूआत में टीवी पर संस्कारी बहू के रूप में नजर आईं, फ़िर बिग बॉस और फ़िर कसौटी की जिंदगी की में विलेन बनकर खूब वाहवाही बटोरी । हाल ही में बिग बॉस 14 में सीनियर के रूप में नजर आईं हिना खान इन दिनों अपनी फ़ैमिली के साथ मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं । मालदीव से हिना ने अपने बिकिनी लुक को ऐसा फ़्लॉन्ट किया कि सोशल मीडिया पर कोहराम सा मच गया ।

हिना खान का पिंक बिकिनी लुक
हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने मालदीवे वेकेशन से अपनी एक खूबसूरत सी बिकिनी तस्वीर पोस्ट की है । इस फ़ोटो में हिना पिंक कलर की बिकिनी में समंदर किनारे खड़ी हुई नजर आ रही हैं । हिना का ये नया लुक और स्टाइल उनके फ़ैंस को बहुत पसंद आ रहा है । बता दें कि मालदीव की इस ट्रिप में हिना के साथ उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल भी साथ हैं ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो बॉलीवुड फिल्म हैक्ड में नजर आ चुकी हिना की इस साल वेब सीरिज डैमेज्ड 2 रिलीज हुई थी जिसमें उनके अभिनय की खूब सराहना हुई थी । इसके अलावा वह नागिन के चौथे सीजन में भी नजर आई थीं ।
















