सिंगर और इंडियल आइडल शो के होस्ट आदित्य नारायण 1 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ़्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए । आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई । कोरोना महामारी के चलते आदित्य की शादी में चुनिंदा मेहमान ही पहुंच पाए । श्वेता के साथ आदित्य ने अब अपनी जिंदगी की कई शुरूआत कर दी है । शादी के बाद आदित्य का सबसे पहला इंटरव्यू-

शादी कैसी रही ?
बहुत अच्छी रही । प्रतिबंधों के चलते बस ज्यादातर फ़ैमिली और कुछ दोस्त ही शादी में शामिल हो पाए । हमने कोशिश की थी जितना हो सके मेहमानों को बुलाने की । जुहू के इस्कॉन में शादी संपन्न हुई ।
शादी का सबसे यादगार पल कौनसा रहा ?
मुझे अपने दोस्त का पायजामा पहनना पड़ा क्योंकि मैं जब श्वेता के गले में वरमाला डाल रहा था तब मेरा पायजामा फ़ट गया था जिसके बाद फ़ेरे में मुझे मेरे दोस्त का पायजामा पहनना पड़ा । सौभाग्य से मेरा दोस्त और मैं एक जैसे हैं ।
शादी के बाद कैसा लग रहा है ?
बहुत अच्छा लग रहा है । इतने सालों का साथ, एक साथ बढ़ा होना और फ़िर एक दूसरे का हो जाना, वाकई बहुत अद्भुत है । हम एक दूसरे को पाकर बहुत खुश हैं ।
क्या आप श्वेता के साथ अपने घर में मूव करने की प्लानिंग कर रहे हैं ?
मैंने अंधेरी में ही 5 बीएचके फ़्लैट खरीदा है । मेरी फ़ैमिली से बस तीन बिल्डिंग दूर ही ये फ़्लैट है । हम 3-4 महीने में वहां शिफ़्ट हो जाएंगे । मेरे माता-पिता मुझसे बस कुछ ही दूरी पर होंगे ।
आपके पापा (उदित नारायण) खुश हैं ?
हां, बिल्कुल वह बहुत खुश हैं । मैं उनका इकलौता बेटा हूं । इसलिए मैंरे माता-पिता मेरी शादी के लिए और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते थे ।

क्या आपने वाकई 5BHK घर अफ़ोर्ड कर सकते हैं ?
मैं कई सालों से बचत कर रहा हूं !
क्या आपने अपनी अलमारी की 50 प्रतिशत जगह अपनी पत्नी के लिए छोड़ दी ?
70-30 है । मुझे ज्यादा जगह की जरूरत नहीं है । मैं इस मामले में बहुत बेसिक हूं ।
हनीमून प्लान्स ?
हनीमून काफ़ी लंबा और फ़ेज वाइस चलने वाला है । क्योंकि मुझे हर हफ़्ते शूट के लिए मुंबई में होना होता है इसलिए हम शील्लिम, सुला वाइनयार्ड्स और गुलमर्ग में तीन छोटे-छोटे वेकेशन कर रहे हैं ।
भगवान का शुक्र है कि यह मालदीव नहीं है ?
वो तो है ही । मुझे मालदीव में हर साल में 3 से 4 हॉलीडे मिलते हैं । मैं उनका अनौपचारिक एंबेस्डर हूं ।
















