टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हिना खान, जो सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं, शुरूआत में टीवी पर संस्कारी बहू के रूप में नजर आईं, फ़िर बिग बॉस और फ़िर कसौटी की जिंदगी की में विलेन बनकर खूब वाहवाही बटोरी । हाल ही में बिग बॉस 14 में सीनियर के रूप में नजर आईं हिना खान पिछले दिनों अपनी फ़ैमिली के साथ मालदीव पहुंची थी जहां उन्होंने खूब एंजॉय किया । मालदीव से हिना ने एक-एक करके अपने बिकिनी लुक से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाया ।

हिना खान का बोल्ड अंदाज
हिना के साथ इस मालदीव ट्रिप पर उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी थे । अब हालांकि हिना वापस मुंबई लौट आईं है । लेकिन इंस्टाग्राम पर वह अपनी मालदीव ट्रिप के कई हॉट और बोल्ड फ़ोटोज शेयर कर रही हैं । शेयर की गई एक फ़ोटो में जहां अपनी सेक्सी बेक फ़्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं वहीं दूसरी तस्वीर में हिना अपने सेक्सी पैरों को दिखाती हुई नजर आ रही हैं ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो बॉलीवुड फिल्म हैक्ड में नजर आ चुकी हिना की इस साल वेब सीरिज डैमेज्ड 2 रिलीज हुई थी जिसमें उनके अभिनय की खूब सराहना हुई थी । इसके अलावा वह नागिन के चौथे सीजन में भी नजर आई थीं ।
















