दुर्भाग्य से सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके द्दारा निभाए गए यादगार किरदार उनकी यादें बनकर हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रखेंगे । प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बेहतरीन फ़िल्मों से एक केदारनाथ ने आज अपनी रिलीज के दो साल पूरे कर लिया है । अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत केदारनाथ आज ही के दिन 7 दिसंबर 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी । केदारनाथ के दो साल पूरा होने पर दुनियाभर से सुशांत के प्रशंसक उन्हें याद कर रहे हैं । फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने भी सोशल मीडिया पर सुशांत की याद में एक इमोशनल पोस्ट लिखा है । इतना ही नहीं केदारनाथ की रिलीज के दौरान अभिषेक कपूर ने काम को लेकर सुशांत की डेडिकेशन को लेकर खुलकर बात की थी । अभिषेक ने बताया कि शूटिंग के दौरान सुशांत के कोई नखरे नहीं होते थे ।

सुशांत सिंह राजपूत की केदारनाथ हुए दो साल
2013 में उत्तराखंड में आई बाढ़ और उससे हुई तबाही की कहानी पर आधारित फ़िल्म केदारनाथ में सुशांत ने मंसूर नाम के पिट्ठू का किरदार निभाया था । केदारनाथ की रिलीज के बाद निर्देशक अभिषेक कपूर ने फ़िल्म की शूटिंग के बारें में कई बातें शेयर की थी इसी के साथ उन्होंने बताया कि केदारनाथ की रिलीज के बाद अपने से ज्यादा सारा को चर्चा मिलने से परेशान थे सुशांत राजपूत । क्योंकि उनके बेहतरीन अभिनय के बावजूद भी केदारनाथ को सारा अली खान की डेब्यू फ़िल्म के बारें में ज्यादा देखा जा रहा था । मीडिया सुशांत से ज्यादा ध्यान सारा पर दे रही थी जिसकी वजह से सुशांत को अच्छा महसूस नहीं हो रहा था । अपने एक इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा, “मुझे याद है जब केदारनाथ रिलीज हुई थी, मीडिया ने उसे बुरा बताया था । मुझे नहीं पता क्या हुआ था, सुशांत समझ गया था कि उसे वैसा प्यार नहीं मिल पा रहा है क्योंकि सभी का ध्यान उस समय सारा पर था । वो उस समय खोया हुआ-सा था ।”
इसी के साथ उन्होंने सुशांत की डेडीकेशन को लेकर भी खुलकर बोला था । फ़िल्म की रिलीज से पहले अपने एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया था कि, “सुशांत दिमागी और शारीरिक रूप से बहुत ताकतवर है । हर कोई अपनी पीठ पर भारी वजन लेकर पहाड़ नहीं चढ़ सकता । एक एक्टर के रूप में सुशांत अपने किरदार की तरफ समर्पण दिखाते हैं, लेकिन इस बार शारीरिक रूप से भी यह उनके लिए मुश्किल था ।”
काम के प्रति सुशांत के डेडिकेशन के बारें में बात करते हुए अभिषेक कपूर ने बताया था कि, “बहुत से दिन ऐसा भी हुआ है जब उत्तरखंड का तापमान 2-3 डिग्री होता था और शूटिंग में सुशांत को भीगना होता था । वो ठंड में कांप रहा होता था और उसके आसपास के सभी लोग जैकेट और ग्लव्स पहने होते थे । वो ठंडे मौसम और मुश्किलों के बाद भी शूटिंग करता था ।”
केदारनाथ के दो साल पूरे होने पर निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “इतनी सारी यादें कूट कूट के भरी हैं। फिर भी खाली खाली सा लगता है ।” इसके अलावा अभिषेके ने ट्वीट किया, “द्वंद दोनों लोक में विषामृत पे था छिड़ा, अमृत सभी में बांट के, प्याला विष का तूने खुद पिया.. नमो नमो जी शंकरा, भोलेनाथ शंकरा ।”
Dwandh dono lok mein vishamrit pe tha chida, amrit sabhi mein baant ke, pyaala vish ka tune khud piya...namo namo ji shankara, bholenath shankara...??? #2yearsofkedarnath #2YearsOfSSRAsMansoor pic.twitter.com/iJrsLzVnoT
— Abhishek Kapoor (@Abhishekapoor) December 7, 2020
गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत अपने मुंबई स्थित फ़्लैट में मृत पाए गए थे । सुशांत की अचानक मौत ने कई सारे सवाल खड़े कर दिए थे । और इन्हीं सवालों के जवाब जानने के लिए सुशांत मौत केस से सीबीआई जुड़ी । सीबीआई अभी तक सुशांत केस की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है । इस बारें में सीबीआई ने अभी तक कोई फ़ैसला नहीं सुनाया है ।
















