सनी लियोन जानवरों से बहुत प्यार करती हैं और ये बात किसी से भी नहीं छुपी है । कई सारी अभिनेत्रियां जानवरों के राइट्स के बारें में बात करती हैं और इसी के साथ-साथ उनके कल्याण में भागीदारी करती हैं । लेकिन सनी लियोन का ये जानवर प्रेम देख हर कोई जानवरों से प्रेम करने लग जाएगा । सनी ने अपने पालतू मादा कुत्ते को नहालाते हुए एक वीडियो शेयर किया ।

इस वीडियो में सनी लियोन अपने बाथरुम में अपने पालतू मादा कुत्ते को बड़े प्यार से नहला रही हैं । उनके पालतू मादा कुत्ते का नाम है बेला, जिससे सनी लियोन बेहद प्यार करती हैं । और इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “बेला को नहाने की सख्त जरूरत थी । और मैं चाहती थी को वो मेरे बाथरुम में नहाए । और अब वह एकदम साफ़ हैं ।”

फ़िल्मों की बात करें तो, सनी लियोन पिछली बार शाहरुख खान की फ़िल्म रईस में आइटम नंबर 'लैला मैं लैला' करते हुए नजर आईं थी । सनी जल्द ही अरबाज खान के साथ फ़िल्म तेरा इंतजार में नजर आएंगी ।

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on