साल 2018 की सबसे बहुप्रतिक्षित फ़िल्मों में एक फ़िल्म, ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान ने थाईलैंड में अपने महत्वपूर्ण भागों की शूटिंग शुरू कर दी है । इससे पहले टीम ने माल्टा और मुंबई में फ़िल्म शूट की थी ।

सूत्र ने खुलासा किया है कि, ''अमिताभ बच्चन, आमिर खान और फातिमा सना शेख इस महत्वपूर्ण शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने के लिए कल थाईलैंड के लिए रवाना हो गए है । इस बारें में हर बात को गुप्त रखा गया है और क्रू को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी को थाईलैंड शूट के बारें में कुछ भी न बताया जाए । कुछ लोग कहते हैं कि, ये तीनों थाईलैंड में रोमांचक एक्शन सीन फ़िल्माएंगे । टीम, थाईलैंड के कभी न देखे गए जंग़लों में शूट करने के लिए तैयार है । यह सीन फ़िल्म को एक अलग पैमाने पर ले जाएगी । यह देखना दर्शकों के लिए भी काफ़ी रोमांचकारी रहेगा ।''

मुखबिर कहते हैं, ''कैटरीना कैफ़ टाइगर जिंदा है के प्रमोशन में व्यस्त है । इसलिए टीम फ़िलहाल फ़िल्म के उस भाग को फ़िल्माने के लिए जा रही है जिसमें उनकी मौजूदगी नहीं है । जैसे ही टाइगर जिंदा है रिलीज हो जाएगी वैसे ही वह आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग मे शामिल हो जाएंगी ।''

अगले साल दिवाली के दौरान मनोरंजन करने वाली फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान 7 नवंबर 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।