Alia-Bhatt-has-googled

आलिया भट्ट, जिसने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के साथ की थी, अब सफ़लता के उस पायदान पर हैं जहां फ़िल्म समीक्षकों और दर्शकों द्दारा उनकी फ़िल्म को खूब सराहा गया । इंटरनेट के आज के युग में वो सब कुछ एक झटके में पता चल जाता है कि किसने क्या सबसे ज्यादा खोजा । अपने ऐसे ही अनुभव को आलिया भट्ट ने शेयर किया जिसमें उन्होंने गूगल पर कौनसी चीज को खोजा, इस बारें में खुलासा किया ।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि उन्होंने गूगल पर अब तक बेहद अजीबोगरीब चीज को खोजा है । आलिया ने कहा, "हाल ही में यूरोप में, मेरी डोसा खाने की प्रबल इच्छा थी, इसलिए मैंने उसे खोजा लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा । इसके अलावा, मैं अब अपने नए घर में शिफ़्ट हो गईं हूं, मेरे बाथरुम में सफ़ेद रंग की टाइल्स हैं । मैंने देखा कि वो सफ़ेद टाइल्स किनारों से गंदी हो गईं हैं । इसलिए मैंने खोजा कि कैसे इन दागों से छुटकारा पाया जाए । इसके बाद मेरी मां का जवाब आया ।”

फ़िल्मों की बात करें तो, आलिया भट्ट, जो पिछली बार शाहरुख खान के साथ फ़िल्म डियर जिंदगी में नजर आईं थी, जल्द ही फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में वरुण धवन के साथ रोमांस करती हुईं नजर आएंगी ।