Anil-Kapoor

नोटबंदी ने सभी लोगों को एक लाइन में लाकर खड़ा कर दिया है । अजकल हर कोई बैंक या एटीएम मशीन की लाइन में खड़ा हुआ देखा जा सकता है । फ़िर चाहे वो सेलिब्रिटी हो या सामान्य व्यक्ति । नोटबंदी से हो रही परेशानी का सामना हर किसी को करना पड़ रहा है । क्योंकि रु हर किसी की जरूरत है ।

केश लेने के लिए एटीएम की लाइन में नजर आए अनिल कपूर । और जब अनिल कपूर एटीएम मशीन की लाइन में लगे हुए थे उस दौरान उनके प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फ़ी खिंचवाई । अनिल कपूर ने अपने एक प्रशंसक के ट्विट पर ट्विट कर कहा, “Taking selfies in an ATM line: check…Thanks to DeMonetisation, I get to meet you lovely people.” इस तस्वीर में अनिल दो महिला प्रशंसकों के साथ नजर आ रहे हैं । सर पर टोपी और ग्रे रंग की टीशर्ट पर काले रंग की जैकेट पहने अनिल कपूर बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं ।

गौरतलब है कि, अनिल कपूर ने अनीस बज्मी की अगली फ़िल्म मुबारका की शूटिंग शुरू कर चुके हैं जिसमें उनके भतीजे अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और आथिया शेट्टी नजर आएंगी ।