अभी कल ही, हर्षवर्धन कपूर की आगामी फ़िल्म भावेश जोशी का ट्रेलर रिलीज हुआ । ट्रेलर के बाद हर्षवर्धन कपूर को मिली ढेर सारी सराहना मिली । जहां हर्षवर्धन कपूर अपनी दूसरी फ़िल्म के प्रमोशन में व्यस्त है वहीं, उनके घर पर उनकी बहन सोनम कपूर और आनंद आहुजा की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है । ऐसे में लोगों के जहन में एक ही सवाल कौंधा कि, आखिर भाई हर्षवर्धन अपनी बहन सोनम को उनकी शादी पर क्या अनमोल तोहफ़ा देने वाले है, इस पर हर्ष ने कबूला कि वह उन्हें सिर्फ़ ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दे सकते है ।

हर्षवर्धन कपूर अपनी बहन सोनम कपूर को कोई शादी की गिफ़्ट नहीं दे पाएंगे क्योंकि…

हर्षवर्धन कपूर अपनी बहन सोनम कपूर को देंगे ढेर सारा प्यार

वहीं दूसरी तरफ़, हर्षवर्धन कपूर ने कबूल किया कि, शादी की तैयारियां किस तरह और क्या चल रही हैं, इस बारें में उन्हें कुछ नहीं पता है क्योंकि वह अपनी फ़िल्म भावेश जोशी के प्रमोशन में व्यस्त है । मीडिया से मुखातिब होने के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह अपनी बहन सोनम को उनकी शादी पर क्या गिफ़्ट देंगे तो हर्ष ने कहा कि, वह अपनी बहन को सिर्फ़ ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दे सकते हैं क्योंकि गिफ़्ट खरीदने की संभावना नहीं है क्योंकि उनकी शादी के बाद वह उदास हो जाएंगे ।

अपने मजाकिया लहजे में उन्होंने आगे कहा कि, जिस तरह की फिल्में मैं कर रहा हूं, उनमें मुझे ज्यादा फीस नहीं मिल रही है । इसलिए मैं सिर्फ अपनी बहन को ढेर सारा प्यार ही दे सकता हूं ।

यह भी पढ़ें : आ गया सोनम कपूर-आनंद आहुजा की शादी का न्यौता, पूरी डिटेल के साथ !

सोनम कपूर 8, मई को अपने लॉंग़ टाइम बॉयफ़्रेंड आनंद आहुजा के साथ शादी रचाएंगी । शादी के बाद मुंबई के द लीला होटल में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया जाएगा ।