बेहद कम उम्र में सोशल मीडिया स्टार बने तैमूर अली खान आज अपना तीसरा जन्मदिन मना रहे है । सैफ़ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने लाडले का जन्मदिन फ़ैमिली और करीबी दोस्तों संग सेलिब्रेट किया । करीना और सैफ ने तैमूर अली खान के लिए ग्रैंड प्री बर्थडे पार्टी भी आयोजित की जिसमें फ़ैमिली संग कई फ़िल्मी हस्तियां अपने-अपने बच्चों संग शरीक हुई । दिलचस्प बात ये है कि तैमूर के बर्थडे केक की थीम क्रिसमस पर बेस्ड थी ।

इस पार्टी में तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर भी मौजूद थीं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तैमूर के बर्थडे केक की तस्वीरें शेयर की हैं । तैमूर के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में करण जौहर, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा जैसे बड़े बॉलिवुड सितारे शामिल हुए ।

सोशल मीडिया पर तैमूर का केक कटिंग वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपने पापा-मम्मी के साथ नजर आ रहे है ।
सारा अली खान ने भी अपने छोटे से भाई को इंस्टाग्राम पर क्यूट अंदाज में बर्थडे विश किया । सारा ने तैमूर के लिए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे छोटे टिम टिम' ।
View this post on InstagramHappiest birthday little Tim Tim ????????? #munchkin #cutiepie #birthdayboy
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ।

















