बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी, जो अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपनी बोल्डनैस को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती है, ने हाल ही में अपनी एक दिलकश तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है । अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों को लेकर इंटरनेट पर छाई दिशा पाटनी की ये बिकिनी पोस्ट उनके फ़ैंस को खूब भा रही है ।

दिशा पाटनी का सेक्सी फ़िगर
ग्लैमरस दिशा खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं । शेयर की गई इस तस्वीर में दिशा ब्लू कलर की लॉन्जरी पहने हुए नजर आ रही हैं । जिसमें उनके सेक्सी कर्व्स और शानदार एब्स साफ़-साफ़ नजर आ रहे है । दिशा की इस फ़ोटो को उनके फ़ैंस भी खूब पसंद कर रहे है ।
यह भी पढ़ें : HOT! दिशा पाटनी ने अपने सिजलिंग अंदाज से धड़काया फ़ैंस का दिल
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा जल्द ही मोहित सूरी की फिल्म मलंग में आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू के साथ नजर आएंगी । इसके अलावा वह एकता कपूर की हालिया घोषित हुई फ़िल्म केटीना में नजर आएंगी । इस फ़िल्म में दिशा एक पंजाबी लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी ।
















