बॉलीवुड के 'मुन्नाभाई' संजय दत्त आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे है । अपने इस खास दिन को संजय दत्त ने अपनी पूरी फ़ैमिली के साथ सेलिब्रेट किया । साल 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाके में आतंकियों का साथ देने के जुर्म में पांच साल की सजा काट चुके संजय दत्त ने फ़िल्ममेकर उमंग कुमार की फ़िल्म भूमि से अपना कमबैक किया । हालांकि ये फ़िल्म बॉक्सऑफ़िस पर तो कोई कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन संजय दत्त ने एक बार फ़िर अपनी शानदार अदायगी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली ।

Happy Birthday Sanjay Dutt: 'नायक' ही नहीं 'खलनायक' बनकर भी संजय दत्त ने जीता फ़ैंस का दिल

भले ही संजय की जिंदगी कानूनी जाल में फ़ंसी रही हो लेकिन फ़ैंस का प्यार उनके लिए कभी कम नहीं हुआ । इसलिए तो संजय दत्त की जिंदगी पर बनी रणबीर कपूर अभिनीत फ़िल्म संजू को दर्शकों ने खूब पसंद किया और कमाई के मामले में फ़िल्म ने बॉक्सऑफ़िस पर इतिहास रच दिया ।

साल 1981 में आई फ़िल्म रॉकी से अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत करने वाले संजय दत्त ने अपने बॉलीवुड करियर में कई बेहतरीन फ़िल्मे दी । न केवल अभिनेता बनकर बल्कि खलनायक बनकर भी संजय दत्त ने अपने फ़ैंस को निराश नहीं किया । संजय के जन्मदिन पर हम आपके लिए लेकर आए है उनके कुछ यादगार खलनायक रोल जिन्हें भूला पाना मुश्किल है ।

अग्निपथ-कांचा चीना

Happy Birthday Sanjay Dutt: 'नायक' ही नहीं 'खलनायक' बनकर भी संजय दत्त ने जीता फ़ैंस का दिल

ॠतिक रोशन अभिनीत फ़िल्म अग्निपथ में संजय ने खतरनाक विलेन कांचा चीना का रोल निभाया था । अग्निपथ में अपनी वक्र मुस्कान, सूजी हुई आंखों और डरावने चेहरे से लोगों की प्रशंसा पाने वाले संजय अपने इस खलनायक रोल कांचा चीना के रूप से खुद भी डर गए थे ।

खलनायक- 'नायक नहीं, खलनायक हूं मैं'

Happy Birthday Sanjay Dutt: 'नायक' ही नहीं 'खलनायक' बनकर भी संजय दत्त ने जीता फ़ैंस का दिल

सुभाष घई के निर्देशन में बनी फ़िल्म खलनायक में संजय ने खलनायक का रोल निभाया था । इस फ़िल्म में संजय ने बल्लू नाम के एक चालाक और बेईमान अपराधी का किरदार निभाया था जिसे सिस्टम ने हथियार उठाने पर मजबूर कर दिया । इस तरह के रोल में संजय को पहले कभी नहीं देखा गया था । संजय पर फ़िल्माया गया गाना 'नायक नहीं, खलनायक हूं मैं' लोगों की जुबान पर चढ़ गया था ।

वास्‍तव: द रिऐलिटी

Happy Birthday Sanjay Dutt: 'नायक' ही नहीं 'खलनायक' बनकर भी संजय दत्त ने जीता फ़ैंस का दिल

संजय ने महेश मांजरेकर की फिल्म वास्तव में एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी और दर्शकों को फिल्म में उनका गैंगस्टर अवतार बेहद पसंद आया था । फिल्‍म में संजय माथे पर तिलक, लंबा कुर्ता और हाथ में बंदूक वाला लुक उनके फ़ैंस को खूब भाया । फिल्‍म का डायलॉग 'असली है असली... पचास तोला, पचास तोला... कितना, पचास तोला' काफी पॉप्‍युलर हुआ ।

कांटे

Happy Birthday Sanjay Dutt: 'नायक' ही नहीं 'खलनायक' बनकर भी संजय दत्त ने जीता फ़ैंस का दिल

इस मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म में संजय ने अज्‍जू का रोल अदा किया था । फिल्‍म में क्राइम की जो प्‍लानिंग होती है, अज्‍जू उसका चीफ प्‍लानर होता है । फिल्‍म में संजय का मेकओवर देखकर उनके फैंस को भी यकीन नहीं हो रहा था ।