रणवीर सिंह की धुरंधर सबसे चर्चित फिल्मों में से एक धुरंधर अपनी स्टार कास्ट और अनूठे कॉन्सेप्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई है । बॉलीवुड हंगामा लगातार धुरंधर पारा एक्सक्लीस्व अपडेट देता आ रहा है । और इस बार भी धुरंधर को लेकर हमारे पास एक्सक्लूसिव अपडेट ये है कि, ये फ़िल्म रणवीर सिंह के करियर की सबसे लंबी फ़िल्म साबित होने जा रही है । हमें पता चला है कि, रणवीर सिंह की धुरंधर एक पार्ट में नहीं बल्कि दो पार्ट में कंप्लीट होगी ।

रणवीर सिंह की धुरंधर के होंगे दो पार्ट
ट्रेड सूत्र के अनुसार, “काफी समय से चर्चा है कि धुरंधर दो-भाग की कहानी है। ऐसे में 5 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली फिल्म इसका पहला हिस्सा होगी। यह एक निर्णायक मोड़ पर खत्म होगी और कहानी का आगे का हिस्सा दूसरे पार्ट में जारी रहेगा।”
सूत्र ने आगे बताया, “निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर की है और फिल्म बहुत दमदार बनी है। लेकिन इसकी लंबाई काफी अधिक होने के कारण इसे दो भागों में बांटने का विचार सामने आया है। अगर सबकुछ योजना के अनुसार हुआ, तो धुरंधर का पार्ट 2 अगले साल, संभवतः पहली छमाही में रिलीज़ किया जाएगा।”
अब देखने वाली बात यह है कि जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज आधिकारिक तौर पर रिलीज़ से पहले दो-भाग वाले फॉर्मेट का ऐलान करते हैं या दर्शक यह जानकारी थिएटर्स में फिल्म का पहला पार्ट देखने के दौरान, एंडिंग में जानेंगे । जियो स्टूडियोज से इस संबंध में संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
धुरंधर में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन नज़र आएंगे। फिल्म निर्देशक आदित्य धर की अगली प्रस्तुति है, जो इससे पहले सुपरहिट और चर्चित फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019) बना चुके हैं।
6 जुलाई को रणवीर सिंह के जन्मदिन पर फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया था, जिसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। इसके बाद से फिल्म के ट्रेलर को लेकर उत्सुकता चरम पर है। ट्रेलर कल रिलीज़ होने वाला है।
















