
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ऐसा पावर कपल है, जो क्रिकेट और बॉलीवुड को एक साथ लेकर आता है । इस जोड़े को विरुष्का के नाम भी जाना जाता है । ये दोनों अक्सर अपने खाली वक्त को एक दूसरे के साथ बिताना पसंद करते है, और इसलिए जभी भी मौका मिलता है ये दोनों एक साथ नजर आ जाते है । बीते हफ़्ते अनुष्का शर्मा, श्रीलंका में हो रही एकदीवसिय श्रृंखला, जो कि 20 अगस्त से शुरु हुई, में विराट कोहली का मनोबल बढ़ाने के लिए श्रीलंका पहुंची ।

क्रिकेट और फिल्मों के अलावा, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जानवरों और पर्यावरण के लिए कई कार्य करते हुए नजर आते है । बीते हफ़्ते, ये पावर कपल श्रीलंका में पेड़ लगाता हुआ और पौधों में पानी देता हुआ देखा गया । कैजुअल अवतार में दिखे दोनों की ये खूबसूरत तस्वीर को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर ली ।

फ़िल्मों की बात करें तो, अनुष्का शर्मा ने अपने प्रोडक्शन की आगामी फ़िल्म परी की शूटिंग शुरू कर दी है । इसके अलावा वह आनंद एल राय की निर्देशित फ़िल्म में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ़ के साथ नजर आएंगी । इतना ही नहीं अनुष्का, संजय दत्त की बायोपिक फ़िल्म में एक छोटे से रोल में नजर आएंगी ।

















