वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की बहुचर्चित फ़िल्म स्ट्रीट डांसर 3डी की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है । रेमो डिसूजा की ये डांस बेस्ड फ़िल्म अब तक की सबसे बड़ी डांस फ़िल्म मानी जा रही है । वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर 3डी में दुनियाभर की अलग-अलग डांस फ़ोर्म्स देखने को मिलेंगी । और अब दर्शकों की प्रत्याशा बढ़ाने के लिए मेकर्स ने फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक से पर्दा हटा दिया है ।

वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर 3डी का ट्रेलर 18 दिसंबर को आएगा
शेयर किए गए फ़र्स्ट लुक में वरुण हुडी वाली स्लिवलैस जैकेट के साथ सिक्स पैक एब में नजर आ रहे है । इसी के साथ फ़िल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट को भी मेंशन किया गया है । वरुण की स्ट्रीट डांसर 3डी का ट्रेलर 18 दिसंबर को आएगा और सुनने में आ रहा है कि इसे सलमान की दबंग 3 के साथ भी अटैच किया जाएगा ।
View this post on InstagramBoom ? ?⚡️?? #SD3 #streetdancer. Trailer out 1️⃣8️⃣th dec Only 7️⃣ sleeps away
जहां पहले यह फ़िल्म 8 नवंबर 2019 को रिलीज होने वाली थी वहीं इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 24 जनवरी 2020 कर दिया गया है । भूषण कुमार की टी-सीरिज द्दारा प्रोड्यूस स्ट्रीट डांसर 3डी में 20 रियल लाइफ़ डांसर्स भी नजर आएंगे ।
















