बायोपिक और असल जिंदगी की घटनाओं पर बनने वाली फ़िल्मों में अब आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, अभिनेता और फिल्मकार नंदामूरी तारक रामाराव यानि एनटीरामा राव की बायोपिक फ़िल्म का नाम जोड़ गया है । एनटीराव कथानायकुडू नाम की इस फ़िल्म में नंदामूरी तारक रामाराव जिन्हें प्यार से एनटीआर भी कहा जाता था, के फ़िल्मी जीवन से लेकर राजनीतिक जीवन को दर्शाया जाएगा । इस फ़िल्म को कृष जगारलामुडी द्दारा निर्देशित किया जा रहा है । बाहुबली की तरह इस फ़िल्म को भी दो भागों में रिलीज किया जाएगा । दिलचस्प बात ये है कि एनटीआर बायोपिक में एनटीआर की पत्नी, बासव तारकम का रोल बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन निभा रही है । हाल ही में इस फ़िल्म से विद्या बालन का फ़र्स्ट लुक सामने आया ।

एनटीराव की पत्नी बासव तारकम के रूप में विद्या बालन
यह विद्या के रोल, एनटीआर की पत्नी बासव तारकम की पहली झलक है, जिसे आज दोपहर को ही रिलीज किया गया है । विद्या इसमें हारमोनियम बजाते हुए साउथ इंडियन साड़ी में नजर आ रही है । फ़िल्म का ट्रेलर 21 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा ।
विद्या ने अपने इस रोल के लिए संगीत की शिक्षा ली । क्योंकि एनटीआर की पत्नी हारमोनियम में पारंगत थी इसलिए विद्या को अपने रोल के साथ न्याय करने के लिए हारमोनियम सीखना पड़ा ।
बता दें इस फ़िल्म में रकुल प्रीत सिंह दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का किरदार निभा रही है । जबकि राणा दग्गुबाती आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की भूमिका निभाएंगे वहीं जिशु सेनगुप्ता एल वी प्रसाद, जिसने फिल्म निर्माता एनटीआर को लॉन्च किया था, की भूमिका निभाएंगे । एनटीआर के बेटे नंदमुरी बालाकृष्णन एनटीआर का मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे ।
यह भी पढ़ें : CONFIRMED : एनटीआर की बायोपिक फ़िल्म में श्रीदेवी बनने के लिए तैयार हुईं रकुल प्रीत सिंह
एनटीराव बायोपिक के पहले भाग, एनटीराव कथानायकुडू में एनटीआर के फ़िल्मी करियर को दर्शाया जाएगा । यह फ़िल्म 9, जनवरी 2019 को रिलीज होगी । इसके बाद इसका दूसरा भाग, एनटीराव महानायकुडू उनके राजनीतिक करियर को दर्शायाएगा । यह फ़िल्म 7, फ़रवरी 2019 को रिलीज होगी ।
















