हर कोई चाहता है कि उनके सबसे पसंदीदा गेम शो, कौन बनेगा करोड़पति को अमिताभ बच्चन द्दारा ही होस्ट किया जाए । और सभी की इच्छाओं को पूरा करते हुए एक बार इस शो को अमिताभ बच्चन द्दारा होस्ट किया जा रहा है । यह शो एक बार फ़िर प्राइम टाइम में अमिताभ बच्चन की गूंजती हुई आवाज में शुरु होगा ।

इस खबर पर मुहर लगाते हुए, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोमवार को रिहर्सल के दौरान के कुछ फ़ोटोग्राफ़्स शेयर किए । केबीसी के नए सीजन की शुरूआत के लिए ब्लैक कलर के आउटफ़िट में अमिताभ बच्चन बहुत ही कमाल दिख रहे थे । शूटिंग की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अमिताभ ने लिखा, “KBC on !! 2 back to back rehearsals .. and then to another studio for प्रार्थना की शुद्धता ! just back ।। and now Ef की शुद्धता.”

इससे पहले हमने आपको बताया था कि, अमिताभ बच्चन ने केबीसी के मेकर्स को अपने शेड्यूल में से 17 दिन (10 दिन अगस्त में और 7 दिन सितंबर में ) का समय दिया था ।

अमिताभ बच्चन इन दिनों ॠषि कपूर के साथ अपनी आगामी फ़िल्म 102 नॉट आउट की शूटिंग में व्यस्त हैं । यह फ़िल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके अलावा अमिताभ बच्चन विजय कृष्ण आचार्य द्दारा निर्देशित फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में आमिर खान, कैटरीना कैफ़ और फ़ातिमा सना शेख के साथ नजर आएंगे ।