
सबसे पहले, तो करण जौहर के दोनों बच्चों, यश और रुही को उनके 6 महीने के होने पर ढेर सारी बधाईंयां । आपको बता दे कि करण जौहर के ये जुड़वा बच्चे आज 6 महीने के हुए है । अब तक किसी ने भी यश और रुही की झलक नहीं देखी थी, और इसलिए हर किसी के दिल में उन्हें देखने की एक ललक थी । लेकिन आज, करण जौहर ने लोगों के सब्र को खत्म करते हुए अपने दोनों बच्चों, यश और रुही की झलक सोशल मीडिया पर दिखलाई ।
सरोगेसी के माध्यम से पैदा हुए करण जौहर के दोनों बच्चे यश और रुही आज 6 महीने के हो गए हैं । और इस मौके पर करण ने अपने बच्चों की एक झलक दिखलाई । इसे पोस्ट करते हुए करण ने लिखा, 'आज 6 महीने के हो गए दोनों ।' “6 months old today….#roohiandyash #happyrakshabandhan #lovesofmylife.” यह पल न केवल इसलिए खास है कि ये दोनों 6 महीने के हो गए हैं बल्कि आज रक्षा बंधन [एक ऐसा रक्षा सूत्र, जहां एक भाई जिंदगीभर अपनी बहन की रक्षा करने का वादा करता है] का पावन त्यौहार भी है । जैसा की आप तस्वीर को देख सकते हैं कि इसमें बच्चों के साथ उनकी दादी और करण जौहर की मां हीरू जौहर भी नजर आ रही है ।
6 महीने पहले कड़ण जौहर ने अपने पिता बनने की खबर का ऐलान किया और बताया कि वह दो जुड़वा बच्चों यश और रुही के पिता बनकर बहुत खुश है । करण ने इस खूबसूरत पल को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया और बताया कि, उन्हें हमेशा से ही बच्चे बहुत अच्छे लगते थे और अब धीरे-धीरे उन्हें समझने और माता-पिता होने की जिम्मेदारी लेने में मजा आ रहा है ।
फ़िल्मों की बात करें तो, करण जौहर ने इस साल की शुरूआत बाहुबली 2- द कन्क्लूजन की जबरदस्त सफ़लता के साथ की, और इस फ़िल्म ने सिनेमा के अब अतक के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए । इसके अलावा, करण ने बद्रीनाथ की दुल्हनिया फ़िल्म को भी प्रोड्यूस किया जिसमें आलिया भट्ट और वरुण धवन नजर आए थे ।
















