जब से करण जौहर अपना टॉक शो 'कॉफ़ी विद करण' लेकर आए हैं तब से उनका ये शो खूब सुर्खियां बटोरता है । इस शो की लोकप्रियता का इस तथ्य से पता लगाया जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा (जब वह शो में एक अतिथि थीं) ने कहा कि, 'इस शो में शामिल होना उनकी दिली तमन्ना थी उतना जितना कि फिल्म पुरस्कार जीतने के लिए' । हमें यकीन है कि ऐसी ही भावना हर किसी की होगी इस शो के लिए ।

अपनी दिलचस्प गॉसिप्स और बॉलीवुड सितारों के कई सारे अनजान पहलूओं को उजागर करने के अलावा करण जौहर का टॉक शो कॉफ़ी विद करण अपने बहु- प्रतिष्ठित 'कॉफ़ी हैम्पर' , जिस पर सभी की निगाह है, के लिए जाना जाता था । शो में देखा गया है कि शो में आने वाले सितारें इस शो के हैम्पर को जीतने के लिए झगड़ा करते देखे गए । शो के दौरान करण ऐसे सवाल पूछते हैं कि सेलिब्रिटीज की हवाइयां उड़ने लगती हैं । जीतने वाले को 'कॉपी हैम्पर' दिया जाता है जो दिखने में काफी आकर्षक लगता है । शो के कंटेट के अलावा इसका हैम्पर भी काफ़ी चर्चा का विषय बन गया कि आखिर इस हैम्पर में ऐसा क्या होता है जिसके लिए इतने बड़े सितारें आपस में झगड़ते हैं । अब मेकर्स ने लोगों की जिज्ञासा को शांत करने के लिए 18 मार्च को एक एपिसोड प्रसारित किया जिसमें इस हैम्पर में निहित चीजों के बारें में खुलासा किया । हैम्पर में जो निहित है वो हैं :

1) कॉफ़ी मग, जिसमें गौरी का हेल्थ बार है

2) ब्राउनीज़

3) पर्सनलाइज्ड रोस्टेड कॉफ़ी

4) मर्लिन लेविटिंग ऑर्बिटल स्पीकर

5) नॉर्डिक कैंडी

6) कॉफी फ़्रेंच प्रेस

7) 5 लाख रु का कोहलर वाउचर

8) फॉरेस्ट एसेंसिएशल्स- क्लीज़निंग पेस्ट

9) नीलोफर कुरैशी का हेल्थ जार

10) चॉकलेट्स

11) कुकीज

12) द लेवल लाइफ़ का चीजी प्लेटर

13) शैंपेन बोतल

आपको बता दें कि चर्चित टॉक शो कॉफ़ी विद करण सीजन 5, में न केवल कई सारे खुलासे होते देखे गए बल्कि, कुछ असामान्य जोड़ियां भी देखी गईं । इसी सीजन ने एक नए विवाद को भी जन्म दिया जिसमें कंगना रानौत ने फ़िल्ममेकर करण जौहर पर फ़िल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया ।