जबकि सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग फाइटर के टीज़र ने इसकी एक्शन से भरपूर दुनिया की हल्की सी झलक दी, फिल्म के गानें वास्तव में लोगों के उत्साह को नेक्स्ट लेवल पर गए है। जी हां, जहां पहले रिलीज़ हुए गाने, ‘शेर खुल गए’ और ‘इश्क जैसा कुछ’ मजेदार पार्टी एंथम के रूप में आए है, वहीं अब मेकर्स पायलट थीम गीत ‘हीर आसमानी’ के साथ भारतीय एयर फोर्स की भावना का जश्न मनाने के लिए तैयार हो रहे हैं और जिसकी झलक टीज़र से मिलती है।

फाइटर का पायलट थीम गीत ‘हीर आसमानी’
‘हीर आसमानी’ गाने का टीजर रिलीज हो गया है और सारा माहौल अच्छी वाइब्स से भरा हुआ है । इसमें देशभक्ति का जुनून है, ये तेज बीट वाला गाना हमारे आसमान और देश की सुरक्षा में लगे फाइटर पायलटों को समर्पित है । टीज़र में ऋतिक और दीपिका के अलावा पूरी कास्ट भी दिख रही है । जब वो चलते हैं, बैकग्राउंड म्यूजिक से पता चलता है कि एक फुल-ऑन एनर्जेटिक गाना आने वाला है । टीज़र आ गया है, पर हम सब 8 जनवरी, सोमवार को 'हीर आसमानी' की रिलीज़ देखने के लिए बेचैन हैं। ज़मीन वालों को समझ नहीं आनी मेरी..#HeerAasmani! Song out on 8th Jan!”
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में और वायकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से प्रस्तुत 'फाइटर' एक सिनेमाई अनुभव है। यह फिल्म दिल दहला देने वाले एक्शन सीन्स को देशभक्ति के उत्साह के साथ सहजता से पेश करती है, जो एक ऐसे गहन अनुभव का वादा करती है जो दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगा। तो 'फाइटर' की दुनिया में खो जाने के लिए तैयार हो जाइए जो 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
















