रविवार, 20 जून को दुनियाभर में फ़ादर्स डे सेलिब्रेट किया गया । ऐसे मौके पर तमाम सेलिब्रिटिज ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पिता को याद किया और उनके लिए इमोशनल पोस्ट लिखी । लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी फ़ादर्स डे के मौके पर अपने बेटे त्रिशान की पहली झलक शेयर की । कपिल शर्मा ने अपनी बेटी अमायरा के साथ अपने बेटे त्रिशान को भी फ़ैंस से मिलवाया ।

कपिल शर्मा ने फ़ैंस से मिलवाया अपना बेटा त्रिशान
साल 2019 में एक बेटी अमायरा के माता-पिता बने गिन्नी चतरथ और कपिल 1 फरवरी 2021 को बेटे के पिता बने । बेटे के पिता के बनने की जानकारी कपिल ने सोशल मीडिया पर दी थी लेकिन बेटे त्रिशान की तस्वीर शेयर नहीं की थी । फ़ैंस कपिल के बेटे की एक झलक देखने के लिए उत्साहित थे । इसलिए फ़ादर्स डे के मौके पर कपिल ने अपने दोनों बच्चों के साथ एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की और लिखा, “पब्लिक की पुरजोर मांग पर अनायरा और त्रिशान पहली बार एक साथ ।” इस फ़ोटो में कपिल दोनों बच्चों को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो एक तरफ़ जहां कपिल एक बार फ़िर अपने लोकप्रिय शो, द कपिल शर्मा शो के नए सीजन के साथ एक नए रूप-रंग में वापसी कर रहे हैं वहीं वह जल्द ही एक कॉमेडी शो के साथ नेटफ़्लिक्स पर भी अपना डिजीटल डेब्यू करेंगे ।
















