अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में योलो (यू ओनली लिव वन्स) फाउंडेशन लॉन्च किया था, वह लॉन्च के बाद से अनुकरणीय काम कर रही है और जरूरतमंदों की मदद के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं। जैकलीन फर्नांडीज अपने अंदाज़ में इस कठिन वक़्त में लोगों की सेवा कर रही हैं ।

विश्व योग दिवस के मौके पर जैकलीन फर्नांडीज के योलो फाउंडेशन ने एनजीओ के बच्चों के लिए आयोजित किया योग सेशन

जैकलीन फर्नांडीज का योगा

जैकलीन खुद फिटनेस और योगा में अपना समय निवेश करते आई हैं और योगा करने की झलक अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं । आज, विश्व योग दिवस के अवसर पर, जैकलीन ने सोशल मीडिया पर साझा किया ।

55833918-c264-477a-990b-e20f7802221b

अभिनेत्री को उदायन शालिनी ऑर्गनाइजेशन की लड़कियों के साथ योगा करते देखा जा सकता है । योग और प्राणायाम सेशन योलो फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए गए थे और सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वृंदा के मार्गदर्शन में परफॉर्म किये गए थे ।

b809fb68-491c-4ab4-aee2-ce42f0e0200a

वह पहले भी बच्चों के साथ बातचीत करने और खेलने के लिए एक अन्य एनजीओ का दौरा कर चुकी हैं, एक अस्पताल में फ़ूड डिस्ट्रीब्यूशन कर चुकी हैं, मुंबई और पुणे पुलिस फ़ोर्स को रेनकोट दे चुकी हैं, साथ ही ऐसे समय में मदद के लिए आगे आने वाले अन्य वारियर्स से बातचीत कर चुकी हैं। जैकलीन ने उस वक़्त भोजन परोसने में मदद की थी जब योलो फाउंडेशन ने रोटी बैंक फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया था, साथ ही स्ट्रीट एनिमल्स को खाना खिलाया और निस्संदेह, उनके सभी काम इस महामारी से लड़ने में बहुत मददगार रहे हैं ।