11 अगस्त को सिनेमाघरों में दो बड़ी और मचअवेटेड फ़िल्मों गदर 2 और ओह माय गॉड 2 यानि OMG 2 का बॉक्स ऑफ़िस टकराव देखने को मिलेगा । सेम डे पर रिलीज हो रही इन दोनों ही फ़िल्मों की हालांकि शैली अलग-अलग है इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों फ़िल्में अपने-अपने लिए दर्शक जुटाने में कामयाब होगी । हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की OMG 2 के बॉक्स ऑफ़िस टकराव पर खुलकर बात की ।

EXCLUSIVE: सनी देओल की गदर 2 या अक्षय कुमार की OMG 2, कौन बनेगी बॉक्स ऑफ़िस विनर ? तरण आदर्श ने दो बड़ी फ़िल्मों के एपिक बॉक्स ऑफ़िस टकराव पर दिया ये रिएक्शन

गदर 2 और OMG 2 का बॉक्स ऑफ़िस टकराव

11 अगस्त को दो बड़ी फ़िल्मों गदर 2 और OMG 2 के बॉक्स ऑफिस टकराव पर तरण आदर्श ने कहा, “अब सेम डे पर दो फ़िल्में रिलीज़ हो रही ये ठीक है लेकिन 3 फ़िल्मों का एक साथ रिलीज होना सही नहीं है । और ये एक लंबा वीकेंड है तो दोनों को कमाने का मौक़ा मिलेगा । वहीं दोनों फ़िल्में एक दूसरे से बिल्कुल ही अलग है । इसलिए उम्मीद जताई जा रही है की दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिज़नेस करें । दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही फ़िल्में अपनी हिट फ़्रेंचाइज़ी का सेकेंड पार्ट हैं ।”

गदर 2 की बात करें तो ज़ी स्टूडियो और अनिल शर्मा की गदर 2, साल 2001 में आई ग़दर- एक प्रेम कथा का सीक्वल है । इसमें एक बार फ़िर सनी देओल और अमीषा पटेल अपने-अपने किरदार तारा सिंह और सकीना के किरदार में नजर आएंगे । इस फ़िल्म के सीक्वल का सभी को बेसब्री से इंतजार था और अब जब पूरे 22 साल बाद गदर 2 आ रही है तो थिएटर में दर्शकों की भारी संख्या में भीड़ आना लाजिमी है । वहीं गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा ने भी क्लीयर कर दिया था कि वो अपनी फ़िल्म की तय रिलीज डेट से पीछे नहीं हटेंगे फ़िर चाहे उनके सामने कोई भी फ़िल्म क्यों न हो ।

साल 2012 की हिट फ़िल्म ओह माय गॉड की सफलता के 11 साल बाद आ रही ओह माय गॉड 2 इस साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में से एक है । जहां पहली फ़िल्म में अक्षय भगवान कृष्ण के किरदार में नजर आए थे वहीं ओह माय गॉड 2 में वह भगवान शिव के किरदार में अपने भक्त की समस्याओं का हल करते हुए दिखाई देंगे । यह फ़िल्म भी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।