शाहिद कपूर जल्द ही एक्शन थ्रिलर फ़िल्म देवा में अपने अभी तक के सबसे इंटेंस एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं । लेकिन इसी के साथ देवा में शाहिद कपूर का सिग्नेचर डांस अवतार भी देखने को मिलेगा जिसकी झलक देवा के गानों में अब तक मिल चुकी है । ये कहना ग़लत नहीं होगा की शाहिद कपूर जितने अच्छे एक्टर हैं उतने ही अच्छे डांसर भी है और ये वे ख़ुद भी मानते हैं । देवा के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड हंगामा के हैंग आउट में आए शाहिद कपूर ने खुलासा किया कि शुरुआत में वह अपने डांस को लेकर अपनी को-एक्ट्रेस से बुली भी हुए हैं ।

EXCLUSIVE: बॉलीवुड में अपने अच्छे डांस को लेकर बुली हुए देवा स्टार शाहिद कपूर ; कैटरीना कैफ को बताया शानदार डांसर

डांस को लेकर बुली हुए शाहिद कपूर

बॉलीवुड हंगामा के हैंग आउट में जब शाहिद से पूछा गया कि, डांस में आपको कौनसी एक्ट्रेस टक्कर दे सकती है ? इसके जवाब में उन्होंने कहा, “बहुत सारी एक्ट्रेस हैं जो सही में टक्कर दे देती हैं । कभी-कभी मेरी को-एक्ट्रेस मुझे बोलती थी की इतना क्यों डांस करता है, थोड़ा कम कर यार । तुम कुछ ज्यादा उत्साह दिखा रहे हो, जस्ट रिलैक्स । तो मैं उनसे कहता, लेकिन मुझे डांस पसंद है । वो मुझे ये भी कहती थी कि मेरे साथ मैच करो न डांस में । तो मैं अपने दिमाग़ में कहता था कि, मैं तुमसे बेहतर डांसर हूँ । तो ये सब मेरे साथ बहुत हुआ है । शुरुआत के 10 सालों में तो, मैं बहुत बुली भी हो जाता था । मुझे भी लगता था कि हमें एक दूसरे के साथ मैच करना चाहिए । फिर मुझे लगा की छोड़ो यार मैं तो डांस करूँगा तुम्हें करना है करो, नहीं करना है मत करो ।”

शाहिद ने आगे कहा कि, इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस बहुत अच्छी डांसर हैं । शाहिद ने कहा, “प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, पूजा हेगड़े, जिसके साथ मैंने देवा में डांस किया है, कियारा आडवाणी, हालांकि मैंने उनके साथ डांस किया नहीं है, सभी बहुत अच्छी डांसर हैं । मैंने कैटरीना कैफ के साथ अभी तक डांस नहीं किया लेकिन वह बहुत अच्छी डांसर हैं ।”