सोशल मीडिया सेंसेशन मिस्टर फैजू उर्फ़ फ़ैजल शेख जल्द ही एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं । मिस्टर फैजू ऑल्ट बालाजी और जी5 की बहु-प्रतीक्षित युवा एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी बैंग बैंग- साउंड ऑफ क्राइम से अपना डिजीटल डेब्यू करने जा रहे हैं । भारत के नंबर वन टिक-टॉक स्टार से इंटरनेट सेलिब्रिटी बने मिस्टर फैजू इन दिनों अपनी वेब सीरिज बैंग बैंग के प्रमोशन में बिजी हैं । हाल ही में फ़ैजू ने बॉलीवुड हंगामा के साथ खास बातचीत की जिसमें उन्होंने खुलकर कई मुद्दों पर अपनी राय रखी । इसके अलावा उन्होंने जन्नत जुबेर के साथ ड्रीम प्रोजेक्ट के बारें में भी बात की ।

EXCLUSIVE: जन्नत जुबैर के साथ रोमांटिक फ़िल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का रीमेक करना चाहते हैं मिस्टर फैजू

मिस्टर फैजू का जन्नत जुबैर के साथ ड्रीम प्रोजेक्ट

फ़ैजू और जन्नत जुबेर डिजीटल वर्ल्ड के सबसे लोकप्रिय इंफ्लुएंसर हैं । इंस्टाग्राम पर फ़ैजू और जन्नत के मिलियन्स फ़ोलोअर्स हैं । इसके अलावा दोनों कई मर्तबा म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आ चुके हैं । फ़ैजू और जन्नत की एक दूसरे के साथ बॉन्डिंग किसी से नहीं छुपी । और अब फ़ैजू ने भी जन्नत के साथ बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक फ़िल्म के रीमेक करने की इच्छा जता दी है ।

इंटरव्यू में रैपिड फ़ायर के दौरान जब फ़ैजू से पूछा गया कि वह किस रोमांटिक फ़िल्म के रीमेक में जन्नत जुबैर संग कास्ट होना चाहेंगे । इसके जवाब में फ़ैजू ने तुरंत कहा, “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ।” बता दें कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में शाहरुख खान और काजोल लीड रोल में नजर आए थे । यह फ़िल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली रोमांटिक फ़िल्म है । बीते साल इस फ़िल्म ने अपनी रिलीज के 25 साल पूरे किए ।

इसी इंटरव्यू में फ़ैजू से आगे कुछ और सवाल किए गए । जिसमें उनके पूछा गया कि यदि उन्हें जन्नत से कुछ सवाल पूछने का मौका दिया जाए तो वह उनसे क्या पूछेंगे । इसके जवाब में फ़ैज़ू ने कहा, “इतने लाइक्स कहां से आते हैं, इतने फ़ोलोअर्स इतने कम टाइम में कैसे बढ़ते हैं ?” बता दें कि जहां फ़ैजू के इंस्टाग्राम पर तकरीबन 16 मिलियन फ़ोलोअर्स हैं वहीं जन्नत जुबैर रहमानी के करीब 23 मिलियन फ़ोलोअर्स हैं ।

बैंग बैंग की बात करें तो, ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 की युवा एक्शन-थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी बैंग बैंग- द साउंड ऑफ़ क्राइम्स में फ़ैजू के साथ रूही सिंह नजर आएंगी ।