बेहद कम समय में बॉलीवुड में अपनी मजबूत जगह बनाने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ के स्टार डैडी जैकी श्रॉफ अपने बेटे पर बहु्त प्राउड फ़ील करते हैं । जैकी श्रॉफ को लगता है कि टाइगर श्रॉफ अपने करियर में अच्छा कर रहे हैं इसलिए वह उसे कोई टिप नहीं देते । वहीं पर्सनल लाइफ़ की बात करें तो जैकी श्रॉफ, टाइगर की पर्सनल लाइफ़ में भी कोई दख़लांदाजी नहीं देते । जैकी श्रॉफ का कहना है कि टाइगर ने अपने काम से ही शादी कर ली है फ़िलहाल इसलिए उसे अभी शादी की जरूरत नहीं है । 

EXCLUSIVE: टाइगर श्रॉफ की शादी पर जैकी श्रॉफ ने चुप्पी तोड़ी, कहा- “उसकी शादी हो चुकी है लेकिन अपने काम से”

जैकी श्रॉफ ने टाइगर की शादी पर दिया ये रिएक्शन

इंटरव्यू के दौरान जब जैकी से उनके बेटे टाइगर की शादी के बारें में पूछा की वह शादी कब कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, मुझे कोई आइडिया नहीं है । फ़िलहाल तो वह अपने काम से शादी कर चुका है ।इसके बाद जब जैकी से पूछा कि, क्या आप पिता होने के नाते उन्हें शादी के लिए मनाते नहीं है ? इस पर जैकी ने कहा, “मैं कैसे उसे शादी के लिए कह सकता हूं । अपनी वाइफ़ के साथ ज़िंदगी उसको बितानी है इसलिए वो ही फ़ैसला लेगा । मैं क्यों बीच में दख़लांदाजी करुं । जो लिखा है वो तो होना ही है । मैं आशा करता हूँ की वह जो चाहता है उसे हासिल करे, अपनी ज़िंदगी में वो सब पाए जो वो चाहता है अच्छी सी लड़की उसे मिले । अभी तो फ़िलहाल उसकी उसके काम के साथ ही शादी हो गई है । मैं तो बस यही कहता हूँ की जो भी कर दिल लगाकर कर, सबकी इज्जत कर ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, हाल ही में जैकी की फ़िल्म लाइफ इज गुड रिलीज़ हुई है जिसमें अभिनेता ने अहम भूमिका निभाई है । 

वहीं टाइगर जल्द ही कृति सेनन के साथ फ़िल्म गणपत में नजर आएंगे । और इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ फ़िल्म बडे मियां छोटे मियां में एक्शन करते हुए नजर आएंगे ।