करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाली आलीया भट्ट आज बॉलीवुड की सबसे सफ़ल अभिनेत्रियों में से एक है । हाल ही में आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में अपने 10 साल पूरे किए । आलिया भट्ट जितनी सफ़ल अभिनेत्री हैं उतने ही मीम्स मेकर्स की फ़ेवरेट भी है । लेकिन आलिया भट्ट अपने ऊपर बने मीम्स को लेकर परेशान नहीं होती बल्कि इन्हें पॉजिटिव लेती हैं ।

EXCLUSIVE: अपने ऊपर बनने वाले मीम्स से बुरा नहीं मानतीं आलिया भट्ट, कहा- ‘ये सिर्फ़ मेरी लोकप्रियता बढ़ाते हैं ’

आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज के लिए तैयार

बहुप्रतिक्षित फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन के लिए आईं आलिया ने बॉलीवुड हंगामा के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की जिसमें उन्होंने फ़िल्म के अलावा कई मुद्दों पर बात की । इंटरव्यू के दौरान जब आलिया से मीम्स के बारें में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “मुझे मीम्स को लेकर कोई इश्यू नहीं है । बल्कि मुझे तो ये काफ़ी फ़नी लगते हैं । जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि मीम्स केवल आपकी लोकप्रियता को बढ़ाते हैं ।”

गंगूबाई काठियावाड़ी की बात करें तो यह फ़िल्म फ़ाइनली 25 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । कोरोना के कारण कई मर्तबा पोस्टपोन हुई गंगूबाई काठियावाड़ी अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है । ऐसे में आलिया ने पूरे जोश के साथ अपनी फ़िल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है । इस फ़िल्म में आलिया गैंगस्टर गंगूबाई के किरदार में नजर आएंगी । फ़िल्म के ट्रेलर को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है और अब सभी को फ़िल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है ।