आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, जो जल्द ही एक साथ साई-फ़ाई थ्रिलर फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ नजर आएंगे, एक दूसरे के साथ काफ़ी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं । भले ही आलिया और रणबीर ने अपनी रिलेशनशिप को ऑफ़िशियल नहीं किया लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट और रियल लाइफ़ में दोनों का एक दूसरे के प्रति लगाव साफ़-साफ़ नजर आता है ।आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अक्सर एक दूसरे के साथ लॉन्ग ट्रिप पर भी जाते हैं और क्वालिटी टाइम बिताते हैं । इसके अलावा दोनों एक दूसरे को प्रोफ़ेशनली भी सपोर्ट करते हैं । जहां गंगूबाई काठियावाड़ी के ट्रेलर लॉन्च के बाद रणबीर ने आलिया के सिग्नेचर स्टेप को कर उन्हें अपना सपोर्ट दिया । वहीं आलिया भट्ट भी रणबीर को बेस्ट बॉयफ़्रेंड मानती है ।

आलिया भट्ट के बॉयफ़्रेंड रणबीर कपूर
बॉलीवुड हंग़ामा के साथ हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में आलिया से जब पूछा गया कि, वो 3 क्वालिटी जो रणबीर कपूर को बेस्ट बॉयफ़्रेंड बनाती हैं ? इसके जवाब में आलिया ने कहा, “जी हां, वह बेस्ट बॉयफ़्रेंड है । वह बहुत प्यारे हैं । वह एक अच्छा श्रोता है, वह बहुत ही ज्यादा समझदार है और बहुत ज्यादा मजाकिया है । वह मुझे लगातार एंटरटेन करते है ।”
बता दें कि हाल ही में आलिया ने भी रणबीर के साथ अपनी एक फ़ोटो कोलाज करके अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की जिसमें रणबीर आलिया के सिग्नेचर स्टेप को कर रहे हैं ।

गंगूबाई काठियावाड़ी की बात करें तो यह फ़िल्म फ़ाइनली 25 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । कोरोना के कारण कई मर्तबा पोस्टपोन हुई गंगूबाई काठियावाड़ी अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है । ऐसे में आलिया ने पूरे जोश के साथ अपनी फ़िल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है । इस फ़िल्म में आलिया गैंगस्टर गंगूबाई के किरदार में नजर आएंगी । फ़िल्म के ट्रेलर को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है और अब सभी को फ़िल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है ।
















