ये हफ़्ता सलमान खान के लिए सेलिब्रेट करने के लिए एकदम खास है । जहां एक तरफ़ उनकी हालिया रिलीज फ़िल्म दबंग 3 ने बॉक्साऑफ़िस पर 125 करोड़ रु का आंकड़ा पार किया है वहीं कल वो एक बार फ़िर से अपनी नन्हीं सी भांजी के मामूजान बने । सलमान खान ने कल यानी 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाया और इसी दिन उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया ।

Exclusive: सलमान खान ने अपनी बर्थडे पर मांगी ये खास ‘विश’,साथ ही शाहरुख खान से अपनी बॉंडिंग का भी खोला राज

सलमान खान ने अपने जन्मदिन को खास बनाया

सलमान का जन्मदिन सोहेल खाने के घर 26 की रात को परिवार व दोस्तों के बीच सेलिब्रेट किया गया । ये पार्टी अगले दिन की सुबह 7 बजे तक चली । इसके बाद सलमान अपने पनवेल वाले फ़ार्महाउस पहुंचे और फ़िर यहां भी बर्थडे सेलिब्रेशन चालू रहा । सलमान की बर्थडे सेलिब्रेशन में जहां परिवार के सभी लोग मौजूद थे वहीं फ़िल्म इंडस्ट्री से उनके करीबी लोग शामिल हुए लेकिन सबसे खास रहे बॉलीवुड के किंगखान और सलमान के बहुत अच्छे दोस्त शाहरुख खान ।

फ़ैंस का प्यार है सबसे अहम

सलमान के लिए ये बर्थडे बहुत खास रहा और इसलिए उन्होंने अपनी इस खुशी को खासितौर पर बॉलीवुड हंगामा के साथ बांटा और हमें बताया कि उन्होंने इस बार अपने जन्मदिन पर क्या विश मांगी…

निश्चितरूप से सलमान का बर्थडे बॉलीवुड के लिए काफ़ी स्पेशल दिनों में से एक होता है । फ़ैंस और सेलिब्रिटी ने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां दी । जब हमने उनसे पूछा कि वह अपनी बर्थडे पर कैसा महसूस करते हैं इसपर सलमान ने कहा कि, “यह खुशी का दिन है । मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे इतना प्यार करने वाला परिवार, दोस्त और फ़ैंस मिले । मैं बहुत धन्य महसूस करता हूं कि, मेरे जीवन में बहुत सारे प्रियजन हैं जिन्हें मैं प्यार करता हूं । दोस्त, परिवार और प्रशंसक - हर कोई ।”

बर्थडे विश सलमान की तरह ही सिंपल है

सलमान की तरह ही उनकी बर्थडे विश भी काफ़ी सिंपल हैं । उन्होंने हमें अपनी इच्छाओं के बारें में बताते हुए कहा कि, “मैं अपने फ़ैन्स को उतने ही जोश और मज़बूती से फ़िर से वही प्यार दे सकूँ जैसा उन्होंने मुझे सिनमा में मेरे करियर के 3 दशकों या कहें कि 30 सालों में दिया है, बस यही चाहता हूँ ।”

दबंग 3 ने बॉक्सऑफ़िस पर 125 करोड़ रु का आंकड़ा पार कर लिया । रिलीज वाले हफ़्ते देशभर में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा था लेकिन फ़िर भी सलमान के स्टारडम के कारण दबंग 3 ने अच्छी ओपनिंग की और दूसरे हफ़्ते भी अच्छा कारोबार कर रही है । सलमान ने लिए ये क्या अहमियत रखता है, “यदि ये भावनाएं हैं तो मुझे बहुत अच्छा महसूस होता है । मैं, केवल और केवल अपने प्रशंसकों से मिलने वाले प्यार को इसका श्रेय देता हूं । पिछले तीन दशकों में, उन्होंने हमेशा मेरे हर प्रोजेक्ट को भरपूर सपोर्ट दिया और प्यार किया इसके लिए मैं धन्य हूं ।”

यह भी पढ़ें : Happy Birthday Salman Khan: सलमान खान ने अपने परिवार व दोस्तों संग सेलिब्रेट किया अपना 54वां बर्थडे, देखिए पार्टी की अंदर की तस्वीरें और वीडियोज

आपके करीबी दोस्त शाहरुख पिछली बार की तरह इस बार भी आपकी बर्थडे पार्टी में शामिल हुए । इस प्र आप क्या कहते हैं, “हम दोनों एक दूसरे के लिए काफ़ी सकारात्मक बॉंडिंग और सराहना शेयर करते हैं । शाहरुख खान बहुत प्यारे और पुराने दोस्त हैं । भले ही हम रोज-रोज नहीं मिलते हैं, लेकिन फ़िर भी हम एक दूसरे के संपर्क में लगातार हैं ।”