बहुत हम ऐसे कलाकार होते हैं जिन्हें अपनी पहली ही फ़िल्म सेसुपरस्टारका दर्जा मिल जाए, और अनु अग्रावल उन्हीं में से एक हैं । अनु अग्रवाल एक ऐसी ही अभिनेत्री हैं, जिन्होंने फ़िल्में तो गिनी चुनी ही कीं लेकिन अपनी पहली फ़िल्म से उन्हें ज़बरदस्त स्टारडम मिला । साल 1990 में आई महेश भट्ट की फ़िल्म आशिक़ी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनु अग्रवाल ने राहुल रॉय के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर की । दोनों की जोड़ी को इतना पसंद किया गया की अपनी पहली ही फ़िल्म से अनु लगभग हर फ़िल्ममेकर्स की पहली पसंद बन गई थी । लेकिन एक समय के बाद अनु अग्रवाल लाइमलाइट से दूर हो गई । और अब अनु अग्रवाल ने बॉलीवुड हंगामा के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की है जिसमें उन्होंने अपने से जुड़े कई विषयों पर खुलकर बात की साथ हो उनके करियर की सबसे घटिया न्यूज़ हेडलाइन भी बताई जिसने उन्हें बहुत ग़ुस्सा दिलाया ।

EXCLUSIVE: आशिक़ी फेम अनु अग्रवाल ने बताई अपने बारें में छपी सबसे घटिया न्यूज़ हेडलाइन ; अमिताभ बच्चन के साथ ये कहकर किया था लिंक

अनु अग्रवाल को अमिताभ बच्चन के साथ किया लिंक

बॉलीवुड हंगामा के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जब अनु से पूछा गया कि, न्यूज़ हेडलाइन उस वक्त कितनी महत्वपूर्ण हुआ करती थी और ये एक स्टार के जीवन पर किस तरह का असर डालती थी ? क्या आपके बारें में भी ऐसी कुछ हेडलाइन बनी जिसने आपको ग़ुस्सा दिला दिया हो । इसके जवाब में अनु ने कहा, “91 के दौर में मैं मेडिटेशन किया करती थी । उस जमाने में एक सिने मैगज़ीन हुआ करती थी जो मेरा इंटरव्यू लेना चाहती थी । हालांकि मैंने सभी सिने मैगज़ीन को कह दिया था कि, मेरे पास तुम्हारे इंटरव्यू के लिए समय नहीं है और न ही तुम मुझे पैसा देते हो । तुम कुछ भी लिखते हो और उसे छापते हो । मेरे पास कोई च्वाइस नहीं थी कि, सिने मैगज़ीन को मेरे बारें में क्या छापना चाहिए और क्या नहीं । बहरहाल, उस सिने मैगज़ीन की एडिटर और उनका स्टाफ़ मेरा पीछा किया करता था और मुझे फ़ॉलो करता ताकि उन्हें मुझसे कोई स्टोरी मिल जाए । और एक दिन सुबह साढ़े दस बजे सिने मैगज़ीन की एडिटर मेरे घर पहुँच गई, उस वक्त मैं सोई हुई थी तो उसने मेरे पड़ौसियों से मेरे बारें में पूछा । मैं अपने घर में अकेले रहती थी । फिर उसके अगले दिन मैंने उन्हें कॉल किया और कहा कि सॉरी कल आप मेरे घर आई थी । फिर उसने कहा किमैंने देखा था आपके घर के बाहर, बहुत सारे शूज़ रखे हुए थे । आपके घर में कितनी लड़कियां थी ?’ फिर मैंने उनसे कहा, ‘क्या आपको लगता है कि उन सभी लड़कियों का शूज़ साइज़ सेम होगा और इतना बड़ा होगा । मेरा शूज़ साइज़ 42 है जो की बहुत बड़ा है ।वो सभी मेरे जूते-चप्पल थे जो मेरे घर के बाहर पड़े थे । लेकिन फिर जो उसने हेडलाइन बनाई वो बहुत वाहियाद थी । उसने लिखा- “अनू अग्रवाल अमिताभ बच्चन के साथ मड़ आइलैंड में थी। जिसे देखकर मुझे बहुत हँसी आई और ग़ुस्सा भी आया ।

अनु ने आगे बताया, “मुझे नहीं पता उसने ये कैसे लिंक किया । मुझे मेरी माँ के फ़ोन आने लगे क्योंकि उन्हें उनकी दोस्त ने बताया किदेखो अनू के बारें में क्या लिखा है ।फिर मेरी माँ ने मुझसे पूछा, ‘तुम वहाँ क्या कर रही हो ?’ मैंने अपनी माँ को कहा कि, आप जो लिखा है उस पर विश्वास कर रहे हो ? क्या आप अपनी बेटी को नहीं जानती ? तो मेरी माँ ने मुझसे कहा, ‘अमिताभ बच्चन मेरी उम्र के हैं, पता है न तुम्हें ?’ फिर मैंने उनसे कहा, हाँ मुझे पता है । क्या आपको ऐसा लगता है ? मैं अपने घर में सोई हुई थी ।