ईशा देओल तख्तानी ने अपनी लाइफ़ की नई पारी शुरू कर दी है-पर्सनल लेवल पर भी और प्रोफ़ेशनल लेवल पर भी । जहां पर्सनल लेवल पर वह अपनी प्यारी सी बेटी राध्या में व्यस्त रहती हैं वहीं वह जल्द ही फ़िल्मों में एक बार फ़िर वापसी करने की प्लानिंग कर रही है और साथ ही अपने डांसिंग करियर को भी आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है । बहरहाल, हाल ही में ईशा देओल अपनि पति भरत तख्तानी और बेटी राध्या के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन की बर्थडे पार्टी में पहुंची । लेकिन लगता है विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती पर नन्हीं सी राध्या भी मोहित हो गई ।

ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती पर लट्टू हुई ईशा देओल की नन्हीं सी बेटी राध्या, यकीन न हो तो देख लो

ऐश्वर्या राय बच्चन को टकटकी लगाए देखती रही राध्या

बता दें कि, अमिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन 16 नवंबर को 7 साल की हुईं और इस मौके पर उनके घर, प्रतीक्षा में एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया । दादू अमिताभ बच्चन, दादी जया बच्चन, बुआ श्वेता बच्चन नंदा की मौजूदगी वाली इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारें अपने-अपने बच्चों के साथ इस पार्टी में पहुंचे । इसी दौरान ईशा भी अपनी बेटी राध्या को लेकर इस पार्टी में गई । इस दौरान ऐश्वर्या-अभिषेक और आराध्या ने ईशा, भरत और राध्या के साथ एक फ़ोटो क्लिक करवाया लेकिन हेमा मालिनी की 13 महीने की नातिन राध्या कैमरे की तरफ देखने की बजाए टकटकी लगाए ऐश्वर्या को देखती रही । अरे देखें भी क्यों न जब पास में विश्व सुंदरी खड़ी हो तो बड़े क्या, बच्चे भी उन्हें देखने से खुद को रोक नहीं पाते है ।

बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड सितारें अपने बच्चों के साथ पहुंचे

बता दें कि अपनी बर्थडे पार्टी में आराध्या ने क्रीम कलर का वन शोल्डर गाउन पहना था । इस गाउन के टॉप पर लाइट ब्लू, पर्पल और येलो कलर के सितारे लगे थे । आराध्या ने ड्रेस की मैचिंग का हेयरबैंड भी लगा रखा था । जबकि मम्मी ऐश्वर्या ने भी क्रीम कलर की सितारों से जड़ी साड़ी पहन रखी थी ।

यह भी पढ़ें : बच्चन खानदान की नन्ही परी आराध्या बच्चन के जन्मदिन पर 'दादू' अमिताभ बच्चन और 'पापा' अभिषेक बच्चन ने ऐसे किया अपनी लाडली को बर्थडे विश

गौरतलब है कि इस पार्टी में शिल्पा शेट्टी अपने बेटे विहान के साथ आई और अक्षय कुमार की बेटी नितारा, करण जौहर के बच्चे यश और रूही समेत कई बॉलीवुड सिलेब्स के बच्चें इस पार्टी में शामिल हुए ।