बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर अपने बिकिनी लुक से हर जगह का टेंप्रेचर हाई कर दिया है । हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह मोनोक्रोम बिकनी पहने हुए नज़र आ रही है । दीपिका पादुकोण के इस बिकिनी लुक पर न केवल फ़ैंस और सेलिब्रिटी बल्कि ख़ुद रणवीर सिंह भी क्लीन बोल्ड हो गए हैं ।

मोनोक्रोम बिकिनी में दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किए अपने टोंड एब्स ; रणवीर सिंह हुए क्लीन बोल्ड

दीपिका पादुकोण का बिकिनी लुक

अपनी फ़िटनेस से प्रेरित करती दीपिका इस मोनोक्रोम बिकनी में अपने टोंड एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए नज़र आ रही हैं । दीपिका ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, “एक बार की बात है... ज्यादा समय भी नहीं हुआ है ...” दीपिका के इस बिकिनी लुक पर फ़ैंस और अन्य सेलिब्रिटी तो कमेंट कर ही रहे हैं । लेकिन सबसे ज्यादा ढायें खींचा रणवीर सिंह के रिएक्शन ने । रणवीर ने लिखा, "ये अच्छी चेतावनी है"

वर्क फ़्रंट की बात करें तो दीपिका एक बार फिर शाहरुख खान के साथ उनकी फ़िल्म जवान में कैमियो करती हुई नज़र आएँगी । इसके अलावा दीपिका नाग अश्विन की साई-फ़ाई थ्रिलर फ़िल्म Kalki 2898 AD प्रभास, कमल हासन और अमिताभ बच्चन के साथ नज़र आएँगी । इसके बाद दीपिका सिद्धार्थ आनंद की फ़िल्म फ़ाइटर में ऋतिक रोशन के साथ और सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ लीड रोल में नज़र आएँगी ।