17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब देश में लाने वालीं विश्व सुंदरी 2017 मानुषी छ‍िल्‍लर आज (14 मई) अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं । हरियाणा के रोहतक में जन्मी मानुषी छिल्लर एक मेडिकल स्टूडेंट रह चुकी हैं । उनके पिता एक वैज्ञानिक हैं और उनकी मम्मी प्रोफेसर हैं । मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर बहुत जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है । वह अक्षय कुमार के साथ ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फ़िल्म पृथ्वीराज में संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी । फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है । मानुषी को मिस वर्ल्ड का खिताब जीते हुए 3 साल हो गए हों लेकिन जिस जवाब ने उन्हें ये खिताब दिलाया वो वाकई सराहनीय है ।

'बर्थडे गर्ल' मानुषी छिल्लर ये जवाब देकर बनीं थी मिस वर्ल्ड 2017

मानुषी छिल्लर का विनिंग जवाब

मिस वर्ल्ड 2017 के आखिरी राउंड में मानुषी से जजों ने पूछा कि, किस प्रोफेशन में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों ? इस सवाल के जवाब में मानुषी ने कहा कि, 'एक मां को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए । वो सबसे ज्यादा सैलरी डिसर्व करती हैं । ये सैलरी उन्हें पैसों के तौर पर नहीं बल्कि ढेर सारे प्यार और सम्मान के रूप में मिलनी चाहिए ।"

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मानुषी का ग्लैमरस अंदाज उनके फ़ैंस को खूब भाता है । और अब उनके फ़ैंस उन्हें फ़िल्मी पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं ।

View this post on Instagram

“Coge tu sombrero y pontelo, vamos a la playa calienta el sol” PS: my hat ? has gone for a swim

A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar) on

बता दें कि मानुषी छिल्लर ने मेडिकल कॉलेज में 'मिस कैंपस प्रिंसेज' का खिताब अपने नाम किया था और उससे पहले वह 'मिस हरियाणा' और फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं । एक प्रशिक्षित कुचीपुड़ी डांसर मानुषी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में भी थीं ।

View this post on Instagram

Holi from the opposite end of the globe ?

A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar) on