रणवीर सिंह इन दिनों बेहद चर्चा में बने हुए हैं । करोड़ों के आलिशान घर से लेकर नेटेफ्लिक्स एडवेंचर रियलिटी शो ‘रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ के साथ अपने ओटीटी डेब्यू तक रणवीर सिंह लगातार हेडलाइन में रहे । और अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी रोमांटिक एडवेंचर ट्रिप को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं । 6 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर चुके रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर किया है जिसमें रणवीर और दीपिका की रोमांटिक बॉन्डिंग लोगों को काफ़ी पसंद आ रही है ।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की रोमांटिक एडवेंचर ट्रिप
बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले रणवीर और दीपिका ने अपने-अपने सोशल हैंडल पर एक दूजे के साथ अपनी इस रोमांटिक एडवेंचर ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की है । रणवीर और दीपिका ने अपने एडवेंचर ट्रिप के दौरान बिताए गए प्यार भरे लम्हों को याद किया है । दीपिका ने जहां अपने इस रोमांटिक एडवेंचर ट्रिप को ‘रोमांचक’ कहा है तो, वहीं उनके पति रणवीर सिंह ने इसे ‘प्यार’ कहा है ।

रणवीर ने 6 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन अपनी लेडी लव दीपिका के साथ यूएस में सेलिब्रेट किया था । और अब जन्मदिन के एक करीब एक हफ्ते बाद रणवीर ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की खास तस्वीरों को शेयर किया और वहीं दीपिका अपने पोस्ट के जरिए रणवीर को बर्थडे की बधाई दी हैं ।

दीपिका ने अपने प्राइवेट पलों की इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा, “हमारे जीवन में भरपूर मात्रा में एडवेंचर्स और एक्सपीरियंस बना रहे ।”

शेयर की गई फ़ोटोज में रणवीर और दीपिका को पहाड़ों के बीच घूमते, साइकिलिंग करते और बीच पर बैठकर एक दूजे के संग प्यार भरे लम्हें को गुजारते हुए देखा जा सकता है ।

वहीं रणवीर ने इन फ़ोटोज को शेयर कर लिखा, “लव टू लव यू #बेबी #बर्थडे #फोटोडंप”

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, दीपिका जल्द ही ॠतिक रोशन के साथ फ़ाइटर, शाहरुख खान के साथ पठान और प्रभास के साथ प्रोजेक्ट के में लीड रोल में नजर आएंगी । वहीं रणवीर, जिसकी पिछली फ़िल्म जयेशभाई जोरदार थी, जल्द ही रोहित शेट्टी की कॉमेडी ड्रामा सर्कस में लीड रोल में नजर आएंगे ।
















