सलमान खान, जो इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म दबंग 3 के लिए अपनी फ़िटनेस पर ध्यान दे रहे है, इन दिनों सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव है । पिछले कई दिनों से सलमान खान कभी अपने भांजे आहिल के साथ मस्ती करते हुए, तो कभी जिम में एक्सरसाइज करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते है । सलमान खान के फ़ैंस को उनके द्दारा शेयर किए हुए वीडियो खूब भाते हैं इसलिए जैसे ही सलमान कोई वीडियो पोस्ट करते हैं, कुछ पल में ही वो तेजी से वायरल हो जाता है । और हमेशा की तरह इस बार भी सलमान ने अपनी टोली के साथ एक बहुत ही दिलचस्प वीडियो पोस्ट किया है जिसे हर कोई पसंद कर रहा है ।

प्रभुदेवा संग 'उर्वशी…' गाने पर सलमान खान, सुदीप और साजिद नाडियाडवाला का डांस आपका दिन बना देगा

सलमान खान को डांस स्टेप सिखाते प्रभुदेवा

सलमान द्दारा शेयर किए गए इस वीडियो में उनके साथ प्रभुदेवा, साउथ स्टार सुदीप, जो दबंग 3 में विलेन का किरदार निभा रहे हैं और साजिद नाडियाडवाला नजर आ रहे है । इस वीडियो में ये सभी प्रभुदेवा के सुपरहिट गाने उर्वशी पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और प्रभुदेवा, सलमान, सुदीप और साजिद को डांस स्टेप सिखाते हुए नजर आ रहे है । सलमान ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा - ''डांस मास्टर के साथ डांस क्लास ।''

View this post on Instagram

Dance class from the master himself . . Prabhu Deva @kichchasudeepa @wardakhannadiadwala

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

यह भी पढ़ें : 'फ़िट इंडिया' बनाने के लिए सलमान खान 2020 तक देशभर में खोलेंगे 300 जिम, मिलेंगे ढेर सारे जॉब

आपको बता दें कि वॉंटेड के बाद एक बार फ़िर सलमान कॉरियोग्राफ़र, फ़िल्ममेकर प्रभुदेवा के साथ दबंग 3 में काम कर रहे है । बता दें कि इससे पहले सलमान की फिल्म दबंग को अभिनव कश्यप ने और दबंग 2 को अरबाज खान ने निर्देशित किया था । लेकिन इस बार दबंग 3 को प्रभुदेवा निर्देशित कर रहे है ।