राम चरण भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं । पिछले एक दशक से राम चरण फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बने हुए है उन्होंने अब तक 12 फिल्मों में अभिनय किया है, जिसमे उन्होंने विभिन्न शैलियों की फिल्मों में काम कर खुदको एक अच्छे अभिनेता के रूप में साबित किया है । राम चरण ने एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म मगधीरा और कई फिल्मे जैसे ऑरेंज, ध्रुवा, रंगस्थलम जैसे फिल्मो में भी अपने अभिनय से सबका दिल जीता ।

रामचरण जल्द ही आर.आर.आर फ़िल्म में आएंगे नजर
अभिनेता लगातार नवंबर 2018 से एक एस एस राजामौली के आगामी फिल्म आर.आर.आर की शूटिंग में व्यस्त हैं ।
राम चरण सोशल मीडिया से ज्यादातर दूर ही रहते है, वह अब तक अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर अपने बारे में जानकारी साझा करते थे ।
हाल ही में उन्होंने अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया है @alwaysramcharan यह उनका अकाउंट हैंडल है, जिस पर अभिनेता के फोल्लोवेर्स काफी तेजी से बढ़ रहे है ।
सूत्रों के अनुसार अभिनेता अपने इंस्टाग्राम पर केवल अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए ही नहीं बल्कि अपने प्रशंसकों को अपने निजी जीवन से भी रूबरू करवाएंगे ।
आरआरआर एक पीरियड एक्शन फिल्म है, जो तेलुगु और तमिल में एक साथ बनाई गई है और हिंदी और मलयालम में भी डब की जा रही है । एसएस राजामौली द्वारा लिखित, आरआरआर 30 जुलाई, 2020 में रिलीज़ होगी ।
















