
साल 2009 में फ़िल्म अलादिन, जिसमें वह अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख के साथ नजर आईं थी, से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली श्रीलंकाई ब्यूटी जैकलिन फर्नांडीस को बॉलीवुड में जमने में काफ़ी वक्त लगा । लेकिन हाउसफ़ुल सीरिज की फ़िल्मों, रेस 2, किक जैसी फ़िल्मों के बाद जैकलिन के पास फ़िल्मों की लाइन लग गई । आज उनका नाम कई बड़ी फ़िल्मों के साथ जुड़ा हुआ है ।
लेकिन यहां हम उनकी फ़िल्मी पर्दे पर मौजूदगी के बारें में बात नहीं करने वाले हैं बल्कि मैगजीन के कवरपेज पर उनकी बेहद हॉट मौजूदगी के बारें में चर्चा करने वाले हैं । जी हां, हाल ही में जैकलिन ने कॉस्मोपॉलिटन मैगजीन के जून अंक के लिए हॉट फ़ोटोशूट करवाया । इसमें जैकलिन ने आसूस की रेतिया कलर की ब्रा पहनी हुई है और ली इंडिया की डेनिम जींस और जैकेट पहनी हुई है । इस फ़ोटोशूट में जैकलिन किसी डिवा से कम नहीं लग रही हैं । अमनदीप कौर द्दारा स्टाइल किया गया, शान मुथाली द्दारा मैक-अप, में जैकलिन की खूबसूरती कवरपेज से बाहर निकल कर आ रही है । रोलेंड लेन की जादूई फ़ोटोग्राफ़ी ने इस फ़ोटोशूट को और भी ज्यादा दिलकश बना दिया है ।
कॉस्मोपॉलिटन मैगजीन के ऑफ़िशियली इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये फ़ोटो शेयर करते हुए मैगजीन ने लिखा, “It’s here! Meet our gorgeous June cover star- @jacquelinef143 as she talks about besties, boy troubles and Bieber in this month’s Cosmo”.
जैकलिन इस मैगजीन के कवर पेज पर ही अपने जलवे बिखेरती हुई नजर नहीं आएंगी, बल्कि कॉस्मोपॉलिटन के लेटेस्ट इश्यू में जैकलीन का इंटरव्यू भी है जिसमें वह अपनी हालिया परेशानियों को लेकर खुलकर बात करती हुई नजर आएंगी ।
फ़िल्मों की बात करें तो, जैकलिन फर्नांडीस पिछली बार टाइगर श्रॉफ़ के साथ ए फ़्लाइंग जट्ट में नजर आईं थी । जैकलिन जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ए जैंटलमैन फ़िल्म में एक्शन सीन करती हुई नजर आएंगी । इतनी ही नहीं, जैकलिन जुड़वा 2 में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी और तरुण मनसुखानी की फ़िल्म ड्राइव में भी नजर आएंगी ।
















