आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने में कुछ ही हफ्ते दूर हैं और दर्शक फिल्म देखने और उन किरदारों को जानने के लिए बेहद उत्साहित हैं जो लाल की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे । लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ नागा चैतन्य भी लीड रोल में नजर आएंगे । और आज मेकर्स ने नागा चैतन्य के उस किरदार से पर्दा हटा दिया है जिसे वह फ़िल्म में निभा रहे हैं ।

लाल सिंह चड्ढा से नागा चैतन्य का किरदार
सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए, सुपरस्टार चिरंजीवी ने 'बबलू' नाम को इंट्रोड्यूस कराया, जिसे नागा चैतन्य द्वारा निभाया जा रहा है । कैप्शन में, अभिनेता ने लिखा है इंट्रोडसिंग लाल सिंह चड्ढा, का चड्डी बडी 'बलराज'। माना उन दिनों के 'बॉय किंग' के पोते हैं यह लड़का राजा अक्किनेनी नागा चैतन्य है ।
इसे साझा करते हुए, आमिर खान प्रोडक्शन ने लिखा, “बोडिपलेम से बलाराजू का परिचय ... चैतन्य अक्किनेनी द्वारा अभिनीत ! इतना सपोर्टिव, जोशीला, प्यार करने वाला और इतना यादगार परफॉर्मेंस देने और बाला में जान फूंकने के लिए धन्यवाद चैतन्य !”
Introducing Balaraju from Bodipalem... played by Chaitanya Akkineni! Love you our Yuva Samrat!#LaalSinghChaddha @chay_akkineni #AamirKhan #KareenaKapoorKhan #AdvaitChandan pic.twitter.com/6LWcexqfeb
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) July 20, 2022
इससे पहले, चिरंजीवी ने 'रूपा' का पोस्टर भी लॉन्च किया, जो करीना कपूर द्वारा निभाई गई है। करीना के किरदार परिचय को देश भर में पसंद किया गया और सराहा गया था ।
इस बीच मेकर्स ने हाल ही में कहानी का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है। गाने को खूब सराहा गया है और प्रशंसक इसे सुनना पसंद कर रहे हैं । नेटिज़न्स का मानना है कि संगीत वीडियो लाल सिंह चड्ढा में पहेली के एक महत्वपूर्ण टुकड़े की तरह है ।
आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं । यह फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है । जो 11 अगस्त को रिलीज होगी ।
















