दीपिका पादुकोण जल्द ही अपनी आगामी फ़िल्म छपाक में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी । अपनी इस फ़िल्म के लिए दीपिका पादुकोण ने तैयारी शुरू कर दी है । दीपिका पादुकोण अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आगामी फिल्म छपाक के लिए अपने होमवर्क से जुड़ी जानकारी साझा की । बता दें कि इससे पहले लक्ष्मी अग्रवाल बनी दीपिका का लुक सामने आया था जिसे सभी ने खूब सराहा था । अपने आगामी किरदार में ढलते हुए दीपिका पटकथा पढ़कर और अपने डायलॉग का अभ्यास करते हुए अपना होमवर्क करती देखी गईं ।

छपाक : 'लक्ष्मी अग्रवाल' बनने के लिए दीपिका पादुकोण ऐसे कर रही हैं अपना होमवर्क

दीपिका पादुकोण ने बताया छपाक के लिए अपना होमवर्क

the only kinda homework I’ve ever enjoyed!?✏️ #chhapaak

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

दीपिका ने पोस्ट के जरिए इस प्रोजेक्ट के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है । विक्रांत मैसी इस फ़िल्म में दीपिका के ऑपोजिट नज़र आएंगे । लक्ष्मी के रूप में दीपिका का पहला लुक उनके प्रशंसक और बॉलीवुड के साथियों के लिए एक सरप्राइज की तरह था, जो उनके बड़े बदलाव को देखकर अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर सकते थे । और जल्द ही, इस दमदार लुक के लिए अभिनेत्री दर्शकों से और साथ ही पूरे बॉलीवुड से प्यार और प्रशंसा का पात्र बन गयी ।

कई हस्तियों और प्रशंसकों ने उन्हें खूबसूरत संबोधित करते हुए कहा," can’t wait to watch it”. Jacqueline Fernandez had called her transformation, “unbelievable”. Rajkummar Rao had commented on the picture, “This is so inspiring. Malti is beautiful. Can’t wait to meet her on 10th Jan.”

अपनी पिछली फ़िल्म पद्मावत की जबरदस्त सफलता के बाद, दीपिका एक महिला एकल लीड के रूप में 300 करोड़ की फिल्म देने वाली पहली अभिनेत्री बन गईं है ।

यह भी पढ़ें : छपाक : एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के रूप में दीपिका पादुकोण का फ़र्स्ट लुक रोंगटे खड़े कर देगा

एक के बाद एक उपलब्धि हासिल करते हुए, दीपिका बॉक्स ऑफिस पर निर्विवाद रूप से 100 करोड़ क्लब के साथ-साथ 200 करोड़ क्लब की कई फिल्मों की क्वीन हैं । सबसे खूबसूरत महिला, दीपिका वर्तमान में अपने प्रोडक्शन के पहले वेंचर के लिए तैयार हैं, जिसमें वह एक एसिड अटैक पीड़िता की भूमिका निभा रही है । अभिनेत्री का मानना है कि इस कहानी को बताने की जरूरत है और इस तरह के एक मजबूत, साहसी और स्वतंत्र महिला किरदार को सामने लाने के लिए अपने प्रोडक्शन को नियंत्रित किया है ।