avatars-from-Judwaa-2

पिछले हफ़्ते ही वरुण धवन ने अपनी आगामी फ़िल्म जुड़वा 2 के लिए शूटिंग शुरू की है जिसे उनके पिता डेविद धवन बना रहे हैं । फ़िल्म की कास्ट और क्रू ने एक गणपति गाने के साथ फ़िल्म की शूटिंग शुरू की । पिता-बेटे की ये जोड़ी फ़िल्म मैं तेरा हीरो के बाद एक बार फ़िर से इस फ़िल्म में साथ काम कर रही है ।

जुड़वा 2, दरअसल सलमान खान की 90 के दशक में आई सलमान खान की फ़िल्म जुड़वा का सीक्वल है । इस फ़िल्म में वरुण धवन सलमान खान की तरह डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे । वरुण इस फ़िल्म में राजा और प्रेम के किरदार में दिखेंगे । जहां एक तरफ़ राजा बिल्कुल ठेठ उपद्रवी आदमी है वहीं दूसरी तरफ़ प्रेम बेहद आकर्षक, प्रोफ़ेशनल और नामी-गिरामी फ़िल्म से आते हैं >फ़िल्म के बारें में ऐलान करते हुए वरुण ने अपनी फ़िल्म के लोगो के साथ अपने दोनों किरदारों की फ़ोटो शेयर की और लिखा, “Exclusive #Judwaa2 sept29. Raja and Prem.@taapsee @Asli_Jacqueline @NGEMovies.#firstlook.whose your pick?”

डेविड धवन द्वारा निर्देशित जुड़वा 2 साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी । इस फ़िल्म में जैकलिन फर्नांडीज और तापसी पन्नू मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी । यह फ़िल्म 29 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।