
हमने पहले आपको खबर दी थी कि वरुण धवन इन दिनों आलिया भट्ट के साथ सिंगापुर में अपनी आगामी फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया की शूंटिंग कर रहे हैं । लेकिन त्यौहार के चलते सप्ताह के शुरूआत में वरुण सिंगापुर से मुंबई लौटे और अपने परिवार के साथ दीवाली और भाईदूज मनाया ।
यद्यपि वरुण धवन त्यौहार के दौरान आयोजित हुई परिवार और करीबियों की पार्टियों में शामिल नहीं हुए लेकिन वह भाईदूज के दौरान अपने परिवार के साथ रहना चाहते थे । वरुण के सभी चचेरे भाई-बहन भाऊदूज के दिन उनके घर भाईदूज मनाने के लिए आए । वरुण ने अपने भाई रोहित धवन और कुनाल कोहली के साथ इस दिन को बहुत अच्छे से मनाया । वरुण ने उस दिन का एक फ़ोटो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, “Family time. I’m not big on celebrations but I love to hang with my brothers and sisters. Happy Bhai dooj everybody.”
काम की बात करें तो, वरुण धवन जल्द ही अपनी आगामी फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे, जो कि शंशाक खैतान द्दारा निर्देशित की जा रही है और यह फ़िल्म 10 मार्च 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















