
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने कल यानी दो नवंबर को अपना 51वां जन्मदिन मनाया । और इस बार का जन्मदिन उनके लिए बेहद खास रहा क्योंकि इस खास दिन को शाहरुख खान अपने परिवार और अपने बेहद करीबी दोस्तों के साथ अलीबाग में मनाया ।शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपने पाप की बर्थडे पार्टी में अपनी सहेलियों के साथ मस्ती कर हुईं नजर आईं । सुहाना अपनी सहेलियों_शनाया कपूर और अनन्या पांडे के साथ चिल आउट करती हुईं देखी गईं । जोया अख्तर ने उन तीन सहेलियों का फ़ोटो शेयर किया और फ़ोटो को कैप्शन दिया, “Powerpuff Girls.” शनाया कपूर संजय कपूर की बेटी है और शाहरुख के जन्मदिन के साथ शनाया का भी बर्थडे था, तो इस तरह बीती रात एक साथ दो-दो सेलिब्रेशन हुए ।

शाहरुख खान की 51वीं बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान के बेहद करीबी मित्र जैसे-करण जौहर, श्वेता बच्चन नंदा, जोया अख्तर, इम्तियाज़ अली, रणबीर कपूर, संजय कपूर, भावना पांडे, अयान मुखर्जी, महीप कपूर और कई अन्य सितारे शामिल हुए ।
















