
रॉबर्ट पैटिनसन के विचारमग्न लुक और रहस्यमयी किरदार ने उनके अनेकों प्रशंसकों के दिल जीते हैं । रॉबर्ट पैटिनसन, जो कि एक अंग्रेज अभिनेता, मॉडल और संगीतकार हैं और उन्हें स्टेफनी मेयर के उपन्यास ट्वाइलाईट के फ़िल्मी रूपांतरण में एडवर्ड कलन की भूमिका और फिल्म हैरी पॉटर एंड द गौब्लेट ऑफ फायर में सेड्रिक डिगरी की भूमिका के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है । सुनने में आया है कि इन दिनों बॉलीवुड की सबसे सेक्सी माने जाने वाली अभिनेत्री कैटरीना कैफ़, रॉबर्ट पैटिनसन की दिवानी हुईं जा रही हैं । कैट ने हाल ही में अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया की दुनिया में एंट्री ली है ।
कैटरीना कैफ़ ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह मैडम टुसाड्स संग्रहालय में बने रॉबर्ट पैटिनसन के वैक्स स्टैच्यू के गले लग रही हैं । इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैट लिखती हैं, हम एक साथ कैसे दिखते हैं ?अपने छोटे ट्वाइलाईट ज़ोन में…"। कैटरीना उन चुनिंदा बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से एक है जिनका वैक्स स्टैच्यू मैडम टुसाड्स संग्रहालय में बना हुआ है ।
मैडम टुसाड्स संग्रहालय के ऑफ़िशियल पेज पर अपनी इस तस्वीर का जवाब देते हुए लिखा, बहुत अच्छा कैटरीना कैफ़, हमारे रॉबर्ट पैटिनसन ज्यादा बात नहीं करते लेकिन हम बता सकते हैं उन्होंने इस आलिंगन का आनंद लिया ।"
ऐसा लगता है कैटरीना कैफ सही मायने में सोशल नेटवर्किंग साइट का पूरा आनंद ले रही हैं । इतना ही नहीं वह इसी प्लेटफ़ॉर्म पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आने वाली फ़िल्म बार बार देखो का भी प्रमोशन करने में जुटी हुईं हैं ।
















