यहां कई सारी ऐसी सेलिब्रिटी गैंग हैं जो अक्सर कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी से पूरी लाइमलाइट चुरा ले्ती हैं । लेकिन इन सब में जो सब से ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं वो तीन पक्की सहेलियों की तिकड़ी । स्टार किड में ये तिकड़ी है- सुहाना खान, शनाया कपूर और अनन्या पांडे ।

हाल ही में अनन्या पांडे की जन्मदिन में शामिल हुईं तीनों फ़्रेंड्स की तस्वीर सामने आई जो आते ही इंटरनेट पर छा गई । इस पार्टी पिक्चर में शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान एक लिटिल ब्लैक ड्रेस में सेक्सी पोज देते हुए नजर आईं वहीं संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ब्लैक लैंगिंग के साथ रफ़ल्ड क्रॉप टॉप में दिखाई दी और बर्थडे गर्ल अनन्या पांडे चमकती हुई ग्रे कलर की ड्रेस में नजर आईं । इन तीनों के साथ उनकी एक और दोस्त भी इस पार्टी में शामिल हुई थी ।

बेस्ट फ़्रेंड्स की ये तिकड़ी निश्चित रूप से इंटरनेट की पसंदीदा है । सुहाना खान, शनाया कपूर और अनन्या पांडे अक्सर फ़ैमिली आउटिंग, फ़िल्में या अन्य इवेंट के लिए एक साथ देखी जाती हैं ।