सीक्वल फ़िल्मों में अक्सर देखा जाता है कि अभिनेता वही रहता है लेकिन अभिनेत्री को बदल दिया जाता है । लेकिन टाइगर जिंदा है, उनमें से अपवाद है । साल 2012 में आए इसके पहले भाग, एक था टाइगर, में सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की जोड़ी नजर आई थी । और इस बार इसके सीक्वल में भी यही जोड़ी दिखाई देगी । इसके सीक्वल में न केवल सलमान खान का बल्कि कैटरीना कैफ़ का किरदार भी काबिलेतारिफ़ है ।

कैटरीना कैफ़ फ़िल्म, एक था टाइगर में भी एक्शन सीन करती हुई नजर आईं थी । और अब एक बार फ़िर कैटरीना अपनी अगली फ़िल्म टाइगर जिंदा है में अपने एक्शन को एक नए स्तर पर ले जाती हुई नजर आएंगी । जैसा की तस्वीर देखकर समझ आ रहा है । पिछले हफ़्ते रिलीज हुए फ़िल्म के पोस्टर में कैटरीना अपने हाथ में दो-दो बंदूक पकड़े हुए नजर आईं थी । और अब फ़िल्म की नई तस्वीर में, जिसे मेकर्स ने जारी किया, में कैटरीना मशीन गन थामे हुए गुस्से में दिखाई दे रही है । इस तस्वीर में जो सबसे ज्यादा खास लग रहा है वो हैं उनकी आंखे, जो दुश्मन को खत्म करने के उद्देश्य से देख रही है, वाकई काबिलेतारीफ़ है । कैटरीना के बारें में अक्सर लोग मानते हैं कि उन्हें अच्छे से एक्टिंग नहीं आती है लेकिन टाइगर जिंदा है में उन्होंने इस धारणा को बदल कर रख दिया है और वो एक सरप्राइज के रूप में सामने आती है ।

अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित फ़िल्म टाइगर जिंदा है में सलमान खान और कैटरीना कैफ़ अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । कैटरीना ने अली अब्बास की पहली निर्देशित फ़िल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन में साथ काम किया था । और सलमान ने अली अब्बास के साथ ब्लॉकबस्टर फ़िल्म सुल्तान में काम किया था । टाइगर जिंदा है 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।