
फ़िल्मों में काम करें या न करें, सेलिब्रिटी किड्स हमेशा से ही सुर्खियों में बने रहते है । जहां नई पीढ़ी के स्टार्स अपनी लोकप्रियता का मजा उठा रहे हैं वहीं उनसे छोटे स्टार किड्स, जिन्होंने अभी तक अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है, सोशल मीडिया और पैपराजी के पसंदीदा बन बैठे है ।
शाहरुख खान के तीनों बच्चे इंटरनेट के सबसे पसंदीदा बच्चे है । भले ही शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान विदेश में अपनी पढ़ाई कर रहे हो, लेकिन उनकी बेटी सुहाना खान और छोटा बेटा अबराम खान यहां एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे है । इनके अलावा संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी सोशल मीडिया पर उतना ही अंटेशन प्राप्त करती है ।
दीवाली के दौरान भारत आईं सुहाना खान इन दिनों अपने परिवार और दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर रही है । हाल ही में सुहाना अपनी सहेली शनाया कपूर और छोटे भाई अबराम खान के साथ क्रूज पर सैर करने निकली । जैसा की तस्वीर में नजर आ रहा है । इस तस्वीर में ये तीनों ही काफ़ि आकर्षक दिखाई दे रहे है ।
ऐसा पहली बार नहीं है जब सुहाना खान और शनाया कपूर एक साथ देखी गई हो । ये दोनों बेस्ट फ़्रेंड्स है और बचपन से एक दूसरे को जानती है । जब भी सुहाना भारत आती है अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से खुद को रोक नहीं पाती है । हाल ही में सुहाना खान, शनाया कपूर और अनन्या पांडे मूवी नाइट के लिए एक साथ देखी गई थी ।
















