जब से सलमान खान और कैटरीना कैफ़ अभिनीत फ़िल्म टाइगर जिंदा है का ऐलान हुआ है, तब से उनके प्रशंसक इन फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है । अभी पिछले हफ़्ते ही ये दोनों फ़िल्म की टीम और क्रू के साथ फ़िल्म के एक गाने की शूटिंग के लिए ग्रीस रवाना हुए थे ।

बुधवार की शाम, कैटरीना कैफ़ ने ग्रीस में हुई शूटिंग के खत्म होने के कुछ पल शेयर किए । इन तस्वीरों में सलमान खान, निर्देशक अली अब्बास जफ़र और कॉरियोग्राफ़र वैभवी मर्चेंट सूर्यास्त के दौरान मस्ती करती हुईं नजर आ रही है । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए कैटरीना ने लिखा,“There’s always a story …….#tigerzindahai @aliabbaszafar @vaibhavi.merchant @beingsalmankhan.”

कैटरीना ने कॉरियोग्राफ़र वैभवी मर्चेंट के साथ एक सेल्फ़ी भी शेयर की और साथ ही गाने की शूटिंग पूरी होने की जानकारी भी दी । उन्होंने लिखा, “And that’s a song wrap ……..love u @vaibhavi.merchant …… your passion dedication and respect for your craft is always a good reminder of how it should be …..”

पूरी कास्ट और क्रू ने ग्रुप पिक्चर खिंचवाई और जताया की उन्होंने ग्रीस के इस शेड्यूल में काम के साथ जमकर मस्ती की ।

सलमान खान और कैटरीना कैफ़ अभिनीत फ़िल्म टाइगर जिंदा है, कबीर खान द्दारा निर्देशित फ़िल्म एक था टाइगर, का सीक्वल है । यशराज फ़िल्मस की टाइगर जिंदा है को इस बार अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित किया गया है । यह फ़िल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।